संदेश

संपादकीय January 2025

चित्र
  मै श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ। नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है। यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , होम मेकिंग , फैशन , रोजगार आदि पर सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। इस महीने की विंटर स्पेशल अंक में पाठकों को  सर्दियों में ग्रिल पार्टी ऑर्गनाइज़  करने के ऐसे स्मार्ट तरीके बताए गए हैं , जो बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत । हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो इन सर्दियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल ।पाठकों के साथ कुछ ऐसी सावधानियां साझा की है जो दिल के खतरे को ताल सकती है। ऊनी कपड़ो के रेख रखाव का सही तरीका भी इस अंक में बताया गया है।  इस सर्द मौसम में बनाने के लिए कुछ ख़ास रेसिपी भी इस अंक में दी गयी है। इसके साथ साथ कहानी व कविता का आनंद पाठक उठा सकत...

NavChetna Hindi Magzine January 2025

चित्र
  इस अंक में पढ़े :   संपादकीय  Jauary 2025  यहां क्लिक करें  फैशन : खतरे की घंटी है फास्ट फैशन: कपडे रीसायकल कीजिये यहां क्लिक करें  Winter Fashion Tips: सर्दियों में स्टाइलिश लुक देंगे कश्मीरी फिरन  यहां क्लिक करें रसोई से : मलाईदार खीर से भरे पतिशप्ता: बंगाली क्रेप डिलाईट यहां क्लिक करें ओडिशा की प्रसिद् नारियल सूजी काकरा पिठा रेसिपी यहां क्लिक करें झटपट और आसान चना दाल लड्डू रेसिपी यहां क्लिक करें झटपट टमाटर का सूप बनाने की विधि Tomato Soup Premix यहां क्लिक करें छोले मसाला रेसिपी Chole masala recipe यहां क्लिक करें च्वयनप्राश बनाने की विधि यहां क्लिक करें गोंद  क्या  है? गोंद लड्डू कैसे बनाए जाते हैं? यहां क्लिक करें जानकारी के बक्से में  :  जाने ऊनी कपड़ों के रख रखाव का सही तरीका यहां क्लिक करे  सर्दियों में ले बारबेक्यू पार्टी  का मज़ा Host a perfect Barbeque Party यहां क्लिक करें   Newborn Care: सर्दियों में ऐसे करें न्यू बॉर्न बेेबी की देखभाल यहां क्लिक करें सावधानियां जो बचाती हैं दिल को खतरे से यहां क्लिक करे...

कविता-धरती का स्वर्ग कश्मीर

चित्र
 क्या खूब है ये पंक्तियाँ ‘गर फिरदौस बर रुए ज़मीं अस्त; हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त’ पर्वतों की गोद में ये हसीन घाटियाँ , बर्फ का मुकुट और गगनचुम्बी डालियाँ । फूलों की बहार ख्वाबों का मंजर,   जन्नत की छांव और ये कश्मीर शहर । चश्मे शाही की जलधार , जैसे मन में बजाए सितार । झील के किनारे नावों की हलचल, जिसे देख मन जाए मचल-मचल । हर मोड़ पर बसी एक कहानी पुरानी, कश्मीर की सुंदरता में है मनमानी । बर्फ से ढकी मखमल सी घाटियाँ, बर्फीली चाँदनी ओढ़े ये वादियाँ । इस शहर की है एक अलौकिक छवि, बस जाए जैसे जीवन की गति । आंखों में चमक और मन में मुस्कान, पत्थरों से सजे यहाँ पुराने भवन महान । कश्मीर की रंगीनी और  कहवे की प्याली, हर फूल खिले यहां और मौसम है निराली । नीले आसमान में चाँद और तारे मुस्काते, धरती का स्वर्ग यहां हर गुल खिलखिलाते । कल-कल बहती नदी जैसे स्वप्नों का सिलसिला ,  यहाँ सूरज की किरणें बिखेरे अपना ही जलजला  हर दिल सजाए चाहत की साज, यहां की खूबसूरती में है एक राज । यह धरती का स्वर्ग प्रेम का संदेश , यहां पर जीवन है बहुत ही विशेष । -श्रीमती श्वेता सिंह

सावधानियां जो बचाती हैं दिल को खतरे से|सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे बचें?ठंड में दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल?

चित्र
              देशभर में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। एक अध्ययन के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक की आशंका 53% तक ज्यादा होती है, इसलिए दिल का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।    श्रीमती प्रियंका चौधरी के अनुसार ये है रोजमर्रा के जीवन की पांच सावधानियां, जो आपके दिल को खतरे से बचा सकती हैं।    1. ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो गरम पानी पहले पैरों पर डालें, स्ट्रोक का खतरा घटेगा।  सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना और उसकी शुरुआत सिर से करना खतरनाक हो सकता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। दरअसल ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानी सिर से पैर की तरफ होता है। अगर सीधे सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिर ठंडा होने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा रहता है। इसलिए दिमाग और शरीर का तापमान बैलेंस रखने के लिए नहाने का तरीका बदलना चाहिए। ये करें:   पानी डालने की शुरुआत पैरों, पीठ या हा...

Newborn Care: सर्दियों में ऐसे करें न्यू बॉर्न बेेबी की देखभाल

चित्र
सर्दियों में नवजात शिशु की देखभाल के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि आपके बच्चे को गर्म, आरामदायक और स्वस्थ रखा जा सके।  श्रीमती माया के अनुसार सर्दियों में नवजात बच्चों की देखभाल करने के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:  1. छोटे बच्चों के स्नान के लिए बहुत अधिक गरम पानी का इस्तेमाल न करें। पहले  हल्के गीले कपडे से शरीर को साफ करें और धीरे- धीरे गुनगुना पानी डालकर स्नान कराएं ।  2. नहलाने के बाद शरीर को मुलायम तौलिये से धीरे-धीरे साफ करें।धयान रखें कि गर्दन, कान और पैरों केबीच अच्छे से सफाई हो ।  3.ये ध्यान देना चाहियें कि बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए गए साबुन और शैम्पू का ही इथतेमाल किया जाए । 4. नवजात शिशु के जन्म केबाद के पहले 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध पिलायें क्योँकि इसमें सभी पोषक तत्व और एंटीबॉडीज होते है।   5. अगर स्तनपान संभव नहीं है तो डॉक्टर की सलाह लेकर बच्चे को अच्छा वाला फार्मूला दधू दें ।  6. जब बच्चे की आयु 6 महीने से ऊपर हो जाए तो उसे ठोस आहार जैसे दलिया , खिचड़ी , दाल का पानी , फल आदि देना शुरू करें ।  7. नवजात शिशु...

Winter Fashion Tips: सर्दियों में स्टाइलिश लुक देंगे कश्मीरी फिरन

चित्र
गर्मी के मौसम में हमारे पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन दिक्कत तो सर्दियों में आती है। इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचना भी बेहद जरूरी होता है।इसी मौसम में सबसे ज्यादा घूमने का मन करता है। अगर इस मौसम में ठंड से बचाव नहीं किया गया तो तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है।   ऐसे में आज हम आपको कश्मीरी फिरन के बारे में बताने जा रहे है, जिसे कैरी करके आप अपने लुक को सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश बना सकती हैं। वैसे तो फिरन कश्मीर में पुरुषों और महिलाओं के लिए पारंपरिक पोशाक है। पर अब ये पूरे भारत में फैल गया है और हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। सर्दियों में खुद को स्टाइल करने का ये नया तरीका है जो कि आपके फैशन ट्रेंड में एक नया लुक जोड़ सकता है। इसे अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करें।  ठंड के मौसम में स्टाइलिश लुक के लिए जरूर ट्राई करें कश्मीरी फिरन।आइये जानते हैं कश्मीरी फिरन पहनने का तरीका और आप इसे कैसे स्टाइल कर सकते हैं।  इन चीजों के साथ स्टाइल करें फिरन फिरन के साथ आप लंबे इयर रिंग्स पहन सकती हैं। आप इसे खुले बालों और लॉन्ग हिल्स के साथ प...

सर्दियों में ले बारबेक्यू पार्टी का मज़ा |Host a perfect Barbeque Party

चित्र
हवा में ठंडक है,ऊनी कपड़े निकल रहे हैं और आपको बाजार में सर्दियों की सब्जियाँ दिखाई दे रही हैं। इसका मतलब है कि ये परफेक्ट समय है बारबेक्यू या ग्रिल पार्टी आयोजित करने का। चारकोल या कोयले से चलने वाले ये ग्रिल या बारबेक्यू सर्दी में पिज्जा बनाने, पनीर और वेजीटेबल ग्रिल करने, या चिकन-फिश ग्रिल करने के लिये परफेक्ट हैं। खास बात ये है कि इनकी कीमत हजार रुपये से शुरू है और इनको आसानी से फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है।  ग्रिलिंग या बारबेक्यू का विचार पहली बार में कठिन लग सकता है, लेकिन यहां कुछ सुझाव ऐसे दिए गए हैं जिनकी मदद से आप एक मजेदार शीतकालीन शाम का आनंद ले सकते हैं।   बारबेक्यू को सेट करना  ऐसी जगह चुनें जो खुली और हवादार हो ताकि आपके मेहमानों को असहज महसूस न हो। बारबेक्यू से काफ़ी मात्रा में धुआँ और गर्मी निकलती है औ र यह जरूरी है कि आपकी बारबेक्यू ऐसी किसी भी चीज़ से सुरक्षित दूरी पर होनी चाहिए जिससे आग लगने का ख़तरा हो सकता है। सही बारबेक्यू चुनें: इलेक्ट्रिक, चारकोल या गैस? ग्रिल/बारबेक्यू चुनते समय कई बातों पर विचार करना होता है, सबसे महत्वपूर्ण है आकार और ...

Diya Malik corners glory in U -16 Tennis National Series organised by All India Tennis Association

चित्र
  Hyderabad: Telangana’s Diya Malik bagged a singles title in the Under-16 AITA TSTA National Series Tennis Tournament 2023  that was conducted at Sania Mirza Tennis  Academy, Moinabad on  Saturday 24-06-2023 . She whipped past top seed  Savitha Bhuvaneswaran ( 4-6 ,7-5,7-5 )  in the girls’ singles final round of the AITA U -16 National Series. Results (all finals) :  Boys Singles :  Arnav Bishoyi (TS) def. Anurag Shourya Kallambella (KA) 6-1 , 6-2 . Girls Singles : Diya Mallik (TS) def. Savitha Bhuvaneswaran (TN) 4-6 , 7-5 ,7-5 Boys Doubles :  Srikar Doni / Anurag Shourya K (KA) def. Kaushik Arun Kumar (KL) / Sharan Somasi (KA) Walk Over Girls Doubles :  Savitha Bhuvaneswaran (TN) / Rishita Bokka (TS) def. Shreya Pathare (MH) / Moksha Dhananjay Tenneti (AP) 6-1 5-1 Ret.

Achari Masala Recipe | अचारी मसाला पाउडर रेसिपी

चित्र
भारतीय खाने का जायका बढ़ाने में अचार बहुत काम आता है। अगर आपको आम और लाल मिर्च का अचार पसंद है तो , आज हम आपको बताएंगे कि घर पर अचार का मसाला कैसे तैयार किया जाता है । आप इसे न केवल अचार बनाने में बल्कि किसी भी सब्जी में अचारी फ्लेवर देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं ।  इस अचारी मसाले का इस्तेमाल आप अचारी आलू , अचारी पनीर , अचारी परांठा , अचारी पेठा , अचारी गोभी , अचारी पनीर टिक्का , अचारी बैंगन और अचारी भिन्डी बनाने के लिए भी कर सकते है। 5 किलो आम के अचार के लिए मसाला बनाने की सामग्री / Ingredients :  मैथी - 250 ग्राम   सौंफ - 250 ग्राम  नमक - 250 ग्राम  हल्दी - 125 ग्राम  लाल मिर्च - 125 ग्राम  कलौंजी - 60 ग्राम  अचारी मसाला बनाने की विधि: (1)  सभी मसालों को एक बड़े थाल में रखकर धूप में सुखा लें । ऐसा करने से मसाले जल्दी रोस्ट हो जाएंगे । ( 2 ) गैस पर कड़ाही रखें और धीमी आंच पर सौंफ और मैथी को 1 से 2 मिनट तक भून लें । ध्यान रहे ये जलें नहीं वरना कड़वे हो जाएंगे । (3)  आंच बंद कर दें और गरम कड़ाई में कलौंजी डाल दे ।  (4) स...

झटपट और आसान चना दाल लड्डू रेसिपी

चित्र
त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम चने की दाल के ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के मोतीचूर के लड्डू भूल जाएंगे ।  तो आप भी इस आसान रेसिपी से चना दाल के लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें । चना दाल लड्डू के लिए जरूरी सामग्री :  चना दाल - 1 कटोरी घी - 1 कप (तलने के लिए ) हरी इलाइची - 5-6, दरदरी कुटी हुई चीनी - 1 कटोरी खरबूजे के बीज - स्वादानुसार बादाम की कतरन - स्वादानुसार खाने वाला रंग - एक चुटकी चना दाल लड्डू बनाने की विधि : 1 . चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 घंटे के लिए भिगो दें।  2.  उसके बाद सारा पानी निकालकर मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें और  इसे एक बाउल में निकाल लें। 3. अब पैन में 1 कप घी डालकर गर्म करें । घी मध्यम-तेज गर्म होना चाहिए । गरम घी में दाल के  पकौड़े पलट - पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए । 4. तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में तोड़कर ठंडा होने के लिए रख दें।  5. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इस तरह चूरमा ब...

गणेश चतुर्थी | गणेश चतुर्थी व्रत क्यों मनाया जाता है? | 10 दिनों तक क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? | गणेश चतुर्थी की कहानी क्या है?

चित्र
  गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में ,खासतौर  से महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर  भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।  गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन मंदिरों, पंडालों से लेकर घर-घर में भगवान  गणेश   की मूर्ति स्थापित की जाती है। साथ ही पूरे 10 दिनों तक उनकी पूजा अर्चना की जाती है।  गणेश चतुर्थी की कथा : पहली कथा : एक पौराणिक कथा के अनुसार  माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल और उबटन  से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वार पाल बनाया। जब शिवजी ने प्रवेश करना चाहा , तब उस बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सिर काट दिया। इससे  माता पार्वती क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। उन्हें शांत  करने के लिए , शिवजी के आदेश  पर विष्णु जी उत्तर दिशा में सबसे पहले...

Navchetna Hindi Magazine Holi special March 2023

चित्र
   Cover page March 2023

नवचेतना हिंदी मैगजीन फरवरी 2023

चित्र
    Cover page February 2023 संपादक की कलम से :  मैं, श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ। नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है। यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , होम मेकिंग , फैशन , रोजगार आदि पर सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। इस महीने की पेरेंटिंग स्पेशल में पाठकों को कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं , जिनकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी । बच्चे भी उन्हें शौक से खाएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।  इस अंक में हम जानेंगे कि 2 साल से 5 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में शिक्षित ज़रूर करना चाहिए। इस साल रंगों का पर्व होली भी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पड़ रहा है। जाहिर है ऐसे में स्टूडेंट्स खुद को हो...

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking

चित्र
  जिंदगी की जद्दोजहद में , फिर कोई उलझा सा है । केकड़े के पंजों में फिर एक , हौसला जकड़ा सा है । एक सिगरेट से निकलता हुआ धुआं, फिर पूरे परिवार को राख कर गया । ये बेरहम नशा एक बार फिर , अपनों की ही जिंदगी ख़ाक कर गया । एहसास ही नहीं था कि यह रोग नहीं महामारी है । आज पाया कि मौत अब  जिंदगी पर भारी है। सोचता है कि कैसे अतीत में जा कर, नशे से नाता तोड़ दूं । आज मैं अपने बच्चों के सभी , टूटे सपनों को वापस जोड़ दूं । धुएं के कश में क्यों मैंने, बच्चों का भविष्य उड़ाया । क्यों नहीं वह पल मैंने , अपने अपनों के साथ बिताया । पेट में है भूख , है हाथ में रोटी, पर आज मुंह नहीं है चबाने के लिए । दिन रात सोचता रहता है तरीके, मौत को दूर भगाने के लिए । परिवार के साथ से जिंदगी की उम्मीद तो बढ़ रही है, एक बस एक और कोशिश  कहते-कहते छोटी सी चींटी पहाड़ चढ़ रही है । पर ऐसी बेरहम है ये बीमारी मेरे दोस्तों , कि आज मौत जिंदगी पर भारी पड़ रही है।  जिंदगी दिन पर दिन, और बेरहम होती जाएगी । मौत ही इस दर्द से अब , इसको मुक्ति दिलाएगी । कमजोर हो गया है , आजकल कम खाता- पीता है  ।  पर मौत ...

Instant Tomato Soup | झटपट टमाटर का सूप बनाने की विधि | tomato soup premix|

चित्र
सर्दियां चल रहीं हैं और बच्चों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। पढ़ाई करते हुए बच्चों को बार-बार कुछ खाने का मन करता है। ऐसे में यदि गरमा गरम टमाटर का सूप मिल जाए तो , क्या कहने ? टमाटर का सूप ( tomato soup ) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। यदि घर पर टोमेटो सूप का प्रीमिक्स रखा हो तो , आप बिना आलस फटाफट बच्चों के लिए टमाटर सूप तैयार कर पाएंगी।  तो क्यों ना , आज बच्चों और बड़ों की छोटी-छोटी भूख के लिए बढ़िया टमाटर सूप प्रीमिक्स बनाया जाए । ये एक ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे कोई भी बना सकता है। जो महिलाएं घर या ऑफिस के कामो में बहुत व्यस्त रहती हैं या हॉस्टल में रहने वाले छात्रों , आदि के लिए एक बहुत अच्छी रेसिपी है। यहां तक कि जब आप सफर कर रहे हों, तब भी आप इस प्रीमिक्स को अपने साथ ले जा सकते हैं। आप इस इंस्टेंट टोमेटो सूप को सिर्फ 2 मिनट में कहीं भी तैयार कर सकती हैं। अब बार-बार टमाटरों को धोने, काटने , उबालने या छानने की जरूरत नहीं है । यह सेहत से भरपूर है और इसका स्वाद बिलकुल फ्रेश टमाटरों से बने हुए सूप जैसा है।  आप प्रीमिक्स बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं...

Chole masala recipe

चित्र
यह छोले मसाला पाउडर ( Chole masala recipe) की रेसिपी श्रीमति संतोष बलहरा द्वारा दी जा रही है। हर व्यंजन को ख़ास बनाने के लिए एक ख़ास मसाले की जरूरत होती है। पर कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिन्हें हम कई रेसिपीज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि छोले मसाला । इसका इस्तेमाल आलू की तरीदार सब्जी,अन्य करी और दाल को बनाने में भी होता है। ऐसा क्यों न हो , आखिरकार इसका स्वाद ही इतना अनोखा है । छोले मसाला  बनाने की सामग्री : धनिया (Coriander seed)- 30 ग्राम जीरा (Cumin seed)- 30 ग्राम अनारदाना - 20 ग्राम  सौंफ( fennel seeds ) - 10 ग्राम  अजवाइन -10 ग्राम  आमचूर -10 ग्राम  सौंठ -10 ग्राम  सूखे लहसुन की कलियां -8 से 10  हींग 1/4 -चम्मच  काली मिर्च ( black pepper)- 10 ग्राम दालचीनी( cinamon ) -  1 टुकड़ा  काला नमक( black salt) - 10 ग्राम ( नमक डालने से मसाला लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं ) बड़ी इलायची( black cardamom) - 2 लौंग  (cloves)- 8 से 10 जायफल (Nutmeg)- 1/4 पीस लाल मिर्च  (red Chillies)-8 से 10(आवश्यकता अनुसार तीखापन पाने के लिए मि...

41,541 ऊनी टोपियां बुनकर AFWWA ने रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | AFWWA ने ऊन से बनी रंग-बिरंगी टोपियों के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

चित्र
 नई दिल्ली, 15 अक्टूबर AFWWA  यानि वायु सेना पत्नी कल्याण संघ ने शनिवार को 'निटाथॉन' अभियान के तहत 41,541 ऊनी टोपियां बुनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम AFWWA की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। AFWWA  की अध्यक्ष श्रीमती नीता चौधरी ने बताया कि ये टोपियां AFWWA के लगभग 3,000 सदस्यों द्वारा  , विशेष अभियान 'निट्टाथॉन' के हिस्से के रूप में , चार टन ऊन का उपयोग करके बुनी गई थीं । ये अभियान 15 जुलाई को शुरू हुआ और 15 अक्टूबर तक चला  । टोपियां सर्दियों से पहले  जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएंगी ।  वर्षगांठ मनाते हुए, वर्धमान ऊन से बनी रंग-बिरंगी   टोपियों को सभागार परिसर के हरे-भरे लॉन में  घास तथा अस्थायी लकड़ी के तख्ते पर प्रदर्शित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। प्रत्येक टोपी में एक नंबर टैग भी लगाया गया। रंग-बिरंगी  टोपियों  से जमीन पर 'KNITTATHON 2022' और '41,541' बनाने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सभागार परिसर का दौ...

घर पर बनाएं गुड़ चूरमा के लड्डू | चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका

चित्र
त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के लड्डू भूल जाएंगे ।  तो आप भी इस आसान रेसिपी से गुड चूरमा लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें ।   गुड़ चूरमा के लड्डू , गेहूं के आटे में गुड़ और सूखे मेवे को मिलाकर तैयार किये जाते हैं।  इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. गुड़ चूरमा के लड्डू रेसिपी : गुड़ चूरमा लड्डू की सामग्री: गेहूं का मोटा आटा – 1  कप गुड़ – 1/2 कप घी ( मोयम के लिए) - 1 /4 कप घी ( तलने के लिए ) - आवश्यकता अनुसार  दूध -1 /2 कप  पिसी हुई हरी इलायची -  4 से 5 बादाम और काजू की कतरन और किशमिश  – 1/4 कप चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका :  1 )  एक बड़ा बाउल और गेहूं का आटा लें और इसमें  घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे  दूध डालते हुए आटा गूंथ लें और आटे की लोई/मुट्ठी बना लें।  2 ) इसके बाद एक पैन गरम करें और इसमें घी डालकर  गरम  करें। घी...

खतरे की घंटी है फास्ट फैशन | सस्टेनेबल फैशन ही है एकलौता विकल्प | कपडे रीसायकल कीजिये

चित्र
  फास्ट फैशन : सरल भाषा में कहें तो फास्ट फैशन एक ऐसा नया ट्रेंड है जो लेटेस्ट डिजाइन को लोगों तक जल्दी और कम दामों में पहुंचाता है। यह स्टाइलिश दिखने का एक सस्ता विकल्प है। जो लोग  महंगे कपड़े नहीं खरीद सकते ,पर ट्रेंड में रहना चाहते है , ये उनके लिए वरदान है। कपड़े की क्वॉलिटी कम रहने के कारण  उसके दाम भी कम होते हैं। नया सीजन आते ही बाज़ार  नई सेल और नई  कलेक्शन  से भर जाता है। सेल के लालच में हम बिना जरूरत के खरीददारी शुरू कर देते है। लोग अब शादी-ब्याह या त्यौहार पर ही नहीं बल्कि हर मौसम में, हर मौके पर नए कपड़े खरीदना पसंद करते हैं।  लोगों का ज्यादा ध्यान सस्ते दामों में बिकने वाले कपड़ों पर  है  जिसे वे थोड़े समय इस्तेमाल कर फ़ेंक  सकते  है। इससे काफी कपड़ा बर्बाद होता है । हर 10  में से 6  कपड़े एक साल के अंदर कूड़े के ढेर में चले जाते हैं। फास्ट फैशन फॉलो करने के चक्कर में हमने जो कपड़ों के कूड़े का ढेर तैयार किया है वो कभी खत्म ना होने की श्रृख्ंला में शामिल हो चुका है। रोजाना बदलन...