Newborn Care: सर्दियों में ऐसे करें न्यू बॉर्न बेेबी की देखभाल


सर्दियों में नवजात शिशु की देखभाल के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि आपके बच्चे को गर्म, आरामदायक और स्वस्थ रखा जा सके। 

श्रीमती माया के अनुसार सर्दियों में नवजात बच्चों की देखभाल करने के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:

 1. छोटे बच्चों के स्नान के लिए बहुत अधिक गरम पानी का इस्तेमाल न करें। पहले  हल्के गीले कपडे से शरीर को साफ करें और धीरे- धीरे गुनगुना पानी डालकर स्नान कराएं ।

 2. नहलाने के बाद शरीर को मुलायम तौलिये से धीरे-धीरे साफ करें।धयान रखें कि गर्दन, कान और पैरों केबीच अच्छे से सफाई हो ।

 3.ये ध्यान देना चाहियें कि बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए गए साबुन और शैम्पू का ही इथतेमाल किया जाए ।

4. नवजात शिशु के जन्म केबाद के पहले 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध पिलायें क्योँकि इसमें सभी पोषक तत्व और एंटीबॉडीज होते है। 

 5. अगर स्तनपान संभव नहीं है तो डॉक्टर की सलाह लेकर बच्चे को अच्छा वाला फार्मूला दधू दें ।

 6. जब बच्चे की आयु 6 महीने से ऊपर हो जाए तो उसे ठोस आहार जैसे दलिया , खिचड़ी , दाल का पानी , फल आदि देना शुरू करें ।

 7. नवजात शिशु को दिन में 14-17 घंटे तक की नींद की जरूरत होती है तो येन सुनिश्चित करें कि उसका बिस्तर  ,तकिया और कम्बल नरम हो ।

 8. बच्चों को हमेशा पीठ के बल सुलाए ताकि सांस में रुकावट का खतरा कम हो । 

9. यह सुनिश्चित करें कि बच्चे की चादर और तकिया हमेशा साफ और सूखा  रहे ।

10.स्किन केयर के लिए जरूरी है कि ख़ास बच्चो के लिए डिज़ाइन किये गए मॉइस्चराइज़र और लोशन का इस्तेमाल करे  ताकि त्वचा नरम रहे । 

11. नवजात की त्वचा काफी नाजुक होती है इसलिए उसे खींचने और रगडने से बचें और जब भी डायपर बदलें तो त्वचा को अच्छे से साफ करने के बाद हल्का सा पाउडर इस्तेमाल करें। 

12. सर्दियों में बच्चों को तेज धूप से दूर रखें और घर के अंदर रखें । 

13. बच्चों के सभी टीके निर्धारित समय  पर लगवाए । 

14. बच्चों को सर्दी , बुखार, पेट दर्द और खांसी जैसी कोई भी छोटी से छोटी तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें । 

15. यह सुनिश्चित करें कि बच्चों केआसपास कोई धारदार चीज या कागज के टुकडे या कोई खतरनाक सामान न पडा हो । 

16. समय समय पर बच्चों के नाखूनों को काटते रहे ताकि वह खुद को चोट ना पहुंचा सके । 

17. बच्चों के मानसिक विकास के लिए उनसे लगातार बातें करते रहें और अपने करीब रखें । 

18. घर के अंदर और बाहर यह सुनिश्चित करें कि बच्चे मच्छरों से सुरक्षित रहें और मच्छरदानी का इस्तेमाल करें ।

19 .  यदि आप बच्चे को बाहर घुमाने ले जाना चाहते है तो बेबी कैरियर का इस्तेमाल करें ताकि बच्चे की यात्रा आरामदायक हो सके ।

 इन सभी टिप्स को धयान में रखें और कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना ना भूले। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

संपादकीय January 2025

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge