पेंटिंग से पैसे कैसे कमाए | Women Enterpreneurship Part -2
आज ऐसे कई रोजगार है , जिन्हे महिलाएं अपने घर से ही शुरू कर सकती है और नौकरी से ज्यादा पैसा कमा सकती है। पेंटिंग यानि चित्रकला इनमें प्रमुख है। भारतीय चित्रकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में चित्रकला के बीज तो आदिमानव ने ही बो दिए थे। इसका सबूत हमें गुफाओं व मंदिरों में देखने को मिलता है।आज के समय में, चित्रकला मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। लोग न केवल इसे हॉबी की तरह ले रहे है बल्कि ये एक प्रकार का मैडिटेशन है जिससे दिमाग फ्रेश होता है। धीरे-धीरे पेंटिंग कमाई का भी जरिया बनता जा रहा है। आइये जानते है कि आप अपने हुनर को कमाई में कैसे तब्दील कर सकती है। यहां पर प्रस्तुत जानकारी श्रीमती परमजीत कौर द्वारा दी जा रही है जो पेशे से एक सफल चित्रकार है। श्रीमती परमजीत कौर पेंटिंग से पैसे कमाने के तरीके : (१) पेंटिंग बनाना और बेचना : सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि आप पेंटिंग को केवल कैनवस तक सिमित न रखें।आज दुनिया भर में लोग मिनिमिलिस्टिक होते जा रहे है जो अपने घर में कम से कम सामान पसंद करते है। लोग डे...