खतरे की घंटी है फास्ट फैशन | सस्टेनेबल फैशन ही है एकलौता विकल्प | कपडे रीसायकल कीजिये
फास्ट फैशन : सरल भाषा में कहें तो फास्ट फैशन एक ऐसा नया ट्रेंड है जो लेटेस्ट डिजाइन को लोगों तक जल्दी और कम दामों में पहुंचाता है। यह स्टाइलिश दिखने का एक सस्ता विकल्प है। जो लोग महंगे कपड़े नहीं खरीद सकते ,पर ट्रेंड में रहना चाहते है , ये उनके लिए वरदान है। कपड़े की क्वॉलिटी कम रहने के कारण उसके दाम भी कम होते हैं। नया सीजन आते ही बाज़ार नई सेल और नई कलेक्शन से भर जाता है। सेल के लालच में हम बिना जरूरत के खरीददारी शुरू कर देते है। लोग अब शादी-ब्याह या त्यौहार पर ही नहीं बल्कि हर मौसम में, हर मौके पर नए कपड़े खरीदना पसंद करते हैं। लोगों का ज्यादा ध्यान सस्ते दामों में बिकने वाले कपड़ों पर है जिसे वे थोड़े समय इस्तेमाल कर फ़ेंक सकते है। इससे काफी कपड़ा बर्बाद होता है । हर 10 में से 6 कपड़े एक साल के अंदर कूड़े के ढेर में चले जाते हैं। फास्ट फैशन फॉलो करने के चक्कर में हमने जो कपड़ों के कूड़े का ढेर तैयार किया है वो कभी खत्म ना होने की श्रृख्ंला में शामिल हो चुका है। रोजाना बदलन...