Navchetna magazine | April 2022 | travel special | cover page

 

cover page April 2022

संपादक की कलम से :


मैं श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर  से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ।
नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है।  यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में  विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , एजुकेशन, रोजगार आदि पर  सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है।  इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा  पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है।
इस महीने की यात्रा - विशेषांक में पाठकों को अकेले यात्रा  के दौरान धयान रखने वाली कुछ जरूरी बातें बताई गयी है ।कुछ ऐसे गेम्स बातये गए है जो सफ़र  के दौरान खेलें जा सकते है। घर से दूर घर का खाना बनाने के लिए कुछ ख़ास रेसिपी भी इस अंक में दी गयी है। इसके साथ साथ  कहानी व कविता का आनंद  पाठक उठा सकते है।
  इस वर्ष  02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां के भक्त पूजा करने के साथ- साथ उपवास भी करते हैं। हम आपको नवरात्रि  के दौरान बनाई जाने वाली कुछ बेहतरीन व्रत रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं जिनके स्वाद का लुत्फ आप इस बार नव​रात्रि में लें सकते हैं। 
अंत में, नवचेतना टीम की और से आप सभी को नवरात्रों की बहुत बहुत शुभकामनायें। 

चेतना मालिक
मुख्य संपादक 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

संपादकीय January 2025

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge