सर्दियों में ले बारबेक्यू पार्टी का मज़ा |Host a perfect Barbeque Party
हवा में ठंडक है,ऊनी कपड़े निकल रहे हैं और आपको बाजार में सर्दियों की सब्जियाँ दिखाई दे रही हैं। इसका मतलब है कि ये परफेक्ट समय है बारबेक्यू या ग्रिल पार्टी आयोजित करने का। चारकोल या कोयले से चलने वाले ये ग्रिल या बारबेक्यू सर्दी में पिज्जा बनाने, पनीर और वेजीटेबल ग्रिल करने, या चिकन-फिश ग्रिल करने के लिये परफेक्ट हैं। खास बात ये है कि इनकी कीमत हजार रुपये से शुरू है और इनको आसानी से फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। ग्रिलिंग या बारबेक्यू का विचार पहली बार में कठिन लग सकता है, लेकिन यहां कुछ सुझाव ऐसे दिए गए हैं जिनकी मदद से आप एक मजेदार शीतकालीन शाम का आनंद ले सकते हैं। बारबेक्यू को सेट करना ऐसी जगह चुनें जो खुली और हवादार हो ताकि आपके मेहमानों को असहज महसूस न हो। बारबेक्यू से काफ़ी मात्रा में धुआँ और गर्मी निकलती है औ र यह जरूरी है कि आपकी बारबेक्यू ऐसी किसी भी चीज़ से सुरक्षित दूरी पर होनी चाहिए जिससे आग लगने का ख़तरा हो सकता है। सही बारबेक्यू चुनें: इलेक्ट्रिक, चारकोल या गैस? ग्रिल/बारबेक्यू चुनते समय कई बातों पर विचार करना होता है, सबसे महत्वपूर्ण है आकार और ...