Instant Tomato Soup | झटपट टमाटर का सूप बनाने की विधि | tomato soup premix|
सर्दियां चल रहीं हैं और बच्चों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। पढ़ाई करते हुए बच्चों को बार-बार कुछ खाने का मन करता है। ऐसे में यदि गरमा गरम टमाटर का सूप मिल जाए तो , क्या कहने ? टमाटर का सूप ( tomato soup ) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। यदि घर पर टोमेटो सूप का प्रीमिक्स रखा हो तो , आप बिना आलस फटाफट बच्चों के लिए टमाटर सूप तैयार कर पाएंगी।
तो क्यों ना , आज बच्चों और बड़ों की छोटी-छोटी भूख के लिए बढ़िया टमाटर सूप प्रीमिक्स बनाया जाए । ये एक ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे कोई भी बना सकता है। जो महिलाएं घर या ऑफिस के कामो में बहुत व्यस्त रहती हैं या हॉस्टल में रहने वाले छात्रों , आदि के लिए एक बहुत अच्छी रेसिपी है। यहां तक कि जब आप सफर कर रहे हों, तब भी आप इस प्रीमिक्स को अपने साथ ले जा सकते हैं। आप इस इंस्टेंट टोमेटो सूप को सिर्फ 2 मिनट में कहीं भी तैयार कर सकती हैं।
अब बार-बार टमाटरों को धोने, काटने , उबालने या छानने की जरूरत नहीं है । यह सेहत से भरपूर है और इसका स्वाद बिलकुल फ्रेश टमाटरों से बने हुए सूप जैसा है।
आप प्रीमिक्स बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। इसे एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में रखें और रेफ्रिजरेटर में 2-3 महीने के लिए स्टोर कर लें।
तो आइये, हम टमाटर के सूप का प्रीमिक्स (Tomato Soup premix ) बनाना शुरू करते हैं।
यह टोमेटो सूप प्रीमिक्स पाउडर की रेसिपी श्रीमति संतोष बलहरा द्वारा दी जा रही है।
आवश्यक सामग्री (Ingredients for Tomato Soup):
टमाटर का पाउडर - 1 कप
चुकदर का पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
हरी मिर्च का पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
अदरक का पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
लहसुन पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
पिसी हुई चीनी - स्वादानुसार
सादा नमक -स्वादानुसार
मिल्क पाउडर - 20 gm / 2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
हरा धनिया सूखा हुआ - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच
नोट : इस रेसिपी को बनाने के लिए कुछ सूखे पाउडर का इस्तेमाल किया गया है , जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं । ये पाउडर कैसे बनते हैं जानने के लिए यहां क्लिक करे सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर 9 Types of Powder Recipe
टमाटर सूप प्रीमिक्स बनाने की विधि -
(1) एक मिक्सिंग बाउल में सूखी धनिए की पत्तियों को छोड़ कर सभी सामग्री डालें और इसे अच्छे से मिला लें।
(2) यदि आप चाहें तो इस कुछ सेकंड के लिए ग्राइंड भी कर सकती है ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह मिक्स हो जाएँ।
(3) अब इसमें सूखे धनिए की पत्तियां मिला लें ।
(4) टमाटर के सूप का प्रीमिक्स तैयार है।
(5) इसे एयरटाइट कंटेनर या जिपलॉक बैग में डाल कर रेफ्रिजरेटर में 2-3 महीने के लिए स्टोर कर लें ।
प्रीमिक्स से सूप बनाने की विधि ( how to make soup from premix ):
(1) 2 कप सूप बनाने के लिए एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें 2 चम्मच टमाटर का सूप प्रीमिक्स डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
(2) अब इसे गैस पर उबलने के लिए रख दे।
(3) 2 मिनट के लिए पकाएं और सूप को एक सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें।
गरमा - गरम स्वादिष्ट और पौष्टिक टमाटर का सूप तैयार है !
ऐसी और स्वादिष्ट रेसिपी MORE SUCH RECIPES :
Tomato soup premix यहां क्लिक करें
सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder Recipe यहां क्लिक करें
छोले मसाला यहां क्लिक करें
चाय मसाला यहां क्लिक करे
सब्जी मसाला यहां क्लिक करें
ठंडाई पाउडर यहां क्लिक करें






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें