सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder Recipe
आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चंद घंटों में बाज़ार से भी अधिक शुद्ध पाउडर बना सकती हैं। ये पाउडर कई तरह के प्रेमिक्स बनाने के काम आते है। इन पाउडर की मदद से कम तेल में बिना झंझट , मिनटों में खाना बनकर तैयार हो जायेगा। यदि आपके पास समय कम हैं और खाना जल्दी बनाना हैं ,तो पाउडर को डालकर सब्ज़ी बना ले। भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों को बनाने में भी ये पाउडर इस्तेमाल किये जाते है। कुछ आयुर्वेदिक दवाइयों और घरेलू नुस्खों में भी यह पाउडर काम आते है।
कई बार हमे बाज़ार में सभी तरह के पाउडर नहीं मिलते। इन्हे ऑनलाइन मंगवाना भी बहुत महंगा पड़ता है। बाज़ार में मिलने वाले पाउडर की शुद्धता की भी कोई गारंटी नहीं होती। इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इनमें प्रेज़रवेटिव मिलाएं जाते है। जब घर पर आसानी से पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना ?
आइए जानते हैं कैसे आप भी चंद घंटों में आसानी से घर पर ये महंगे पाउडर बना सकती हैं।
आंवले का पाउडर बनाने की विधि :
आंवले का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले आवलों को धोकर कपड़े से पोंछकर बारीक-बारीक काट ले। इन टुकड़ों को एक मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस ले। उसके बाद सूती कपडे के इस्तेमाल से इसका सारा रस अलग कर लें । फिर आंवले को प्लेट में फैला कर धूप में रख दें।
आंवले को पहले दिन धूप में ज़रूर रखे। उसके बाद आप इसे छाया में ही सूखा ले। इसे सूखाने में 2 -3 दिन लग सकते हैं।
जब आंवले सूखकर अच्छे से ड्राई हो जाएं तो इसे मिक्सी जार में डालकर पाउडर बनाकर छलनी से छान ले।
अदरक का पाउडर बनाने की विधि:
अदरक को अच्छे से पानी में साफ करने के बाद सूती कपड़े से अच्छे से पोंछ लीजिए । उसके बाद अदरक को कद्दूकस कर ले और लगभग एक से दो दिनों के लिए धूप से सूखने के लिए रख दीजिए।
धूप में सूखने के बाद इसे मिक्सर में डालें और इसका बारीक पाउडर पीस ले।
फिर पाउडर को छलनी से छान ले। आपका अदरक पाउडर बनकर तैयार हैं। फिर अदरक पाउडर को कंटेनर में भरकर रख ले।
लहसुन का पाउडर बनाने की विधि :
लहुसन का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को अलग-अलग कर ले और लहसुन की जड़ और लहसुन में जो डंडी होती हैं उसको फेक दे। लहुसन के बड़े छिलके और लहसुन की ख़राब कलियों को भी निकाल ले। लहसुन को गीले कपड़े पर डालकर पोंछ ले।
इन लहसुन की कलियों को एक मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस ले। उसके बाद प्लेट में ये लहसुन डालकर फैला ले।
लहसुन को पहले दिन धूप में ज़रूर रखे। उसके बाद आप लहसुन को पंखे की हवा में ही सूखा ले। आपको लहसुन को सूखाने में 3 से 4 दिन लग सकते हैं।
जब लहसुन सूखकर अच्छे से ड्राई हो जाएं तो इसे फटकार कर छिलके अलग कर लें। फिर इसे मिक्सी जार में डालकर पाउडर बनाकर छलनी से छान ले।
हरी मिर्च का पाउडर बनाने की विधि :
हरी मिर्च का पाउडर के लिए हरी मिर्चो को पानी से धोकर कपड़े से अच्छे से पोंछकर बारीक काटकर प्लेट में डालकर फैला ले और ड्राई होने तक धूप में सूखा ले।
उसके बाद मिक्सी जार में डालकर दरदरा पाउडर बनाकर बाउल में निकाल ले और कंटेनर में भर ले।
टमाटर का पाउडर बनाने की विधि :
टमाटर के पाउडर के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर कपड़े से पोंछकर बारीक-बारीक काट ले।
उसके बाद एक नॉन स्टिक पैन को मीडियम आंच पर रखकर इसमें कटे हुए टमाटर डालकर इसको चलाते हुए टमाटर का पानी खुश्क होने तक पका ले।
जब टमाटर का सारा पानी खुश्क हो जाएं तो गैस को बंद कर दे और एक बड़ी प्लेट में डालकर अच्छे से फैला ले। इसे धूप में 3 -4 दिन खूब अच्छे से सूखा ले।
टमाटर सूखकर प्लेट पर चिपक जाएंगा। जिसको आपको करछी से छुटाना पड़ेगा। फिर इसको भी मिक्सी जार में डालकर पाउडर बना ले और इस पाउडर को छान कर एक कंटेनर में भर ले।अगर आपके टमाटर पाउडर में अच्छा लाल कलर नही आता हैं तो पाउडर में एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर ले।
प्याज़ का पाउडर बनाने की विधि :
प्याज़ का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सारी प्याज़ का छिलका उतारकर पानी से धोकर कपड़े से पोंछ ले। फिर प्याज़ को स्लाइस में काट ले।
फिर प्लेट में प्याज़ के स्लाइस डालकर फैला ले। प्याज़ को पहले दिन धूप में सूखा ले। उसके बाद आप इसको छाया में सूखा ले।
जब प्याज़ सूख जाएं तो इसको मिक्सी जार में डालकर इसका बारीक पाउडर बना ले और इसको भी एक कंटेनर में भरकर रख ले।
बहुत ही सरल तरीके से घर पर आंवला , प्याज़, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर का पाउडर बनकर तैयार हैं।
इनके आलावा आप धनिया ,पुदीना और करी पत्ता को भी धो कर सूखा सकती है। सूखी हुई धनिया और करी पत्ता की पत्तियों को यूं ही कंटेनर में भरकर रख ले।पुदीना की सूखी हुई पत्तियों को हाथ से मसल कर दरदरा पाउडर बना कर रख ले।

Pure and without preservatives
जवाब देंहटाएं