संदेश

Entertainment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कविता-धरती का स्वर्ग कश्मीर

चित्र
 क्या खूब है ये पंक्तियाँ ‘गर फिरदौस बर रुए ज़मीं अस्त; हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त’ पर्वतों की गोद में ये हसीन घाटियाँ , बर्फ का मुकुट और गगनचुम्बी डालियाँ । फूलों की बहार ख्वाबों का मंजर,   जन्नत की छांव और ये कश्मीर शहर । चश्मे शाही की जलधार , जैसे मन में बजाए सितार । झील के किनारे नावों की हलचल, जिसे देख मन जाए मचल-मचल । हर मोड़ पर बसी एक कहानी पुरानी, कश्मीर की सुंदरता में है मनमानी । बर्फ से ढकी मखमल सी घाटियाँ, बर्फीली चाँदनी ओढ़े ये वादियाँ । इस शहर की है एक अलौकिक छवि, बस जाए जैसे जीवन की गति । आंखों में चमक और मन में मुस्कान, पत्थरों से सजे यहाँ पुराने भवन महान । कश्मीर की रंगीनी और  कहवे की प्याली, हर फूल खिले यहां और मौसम है निराली । नीले आसमान में चाँद और तारे मुस्काते, धरती का स्वर्ग यहां हर गुल खिलखिलाते । कल-कल बहती नदी जैसे स्वप्नों का सिलसिला ,  यहाँ सूरज की किरणें बिखेरे अपना ही जलजला  हर दिल सजाए चाहत की साज, यहां की खूबसूरती में है एक राज । यह धरती का स्वर्ग प्रेम का संदेश , यहां पर जीवन है बहुत ही विशेष । -श्रीमती श्वेता सिंह

संगीत की दुनिया के दो अनमोल सितारों को विदाई | lata mangeshkar | Bappy lehri

चित्र
  पिछले दिनों मात्र दो हफ्तों के भीतर , संगीत की दुनिया के दो महान कलाकार इस दुनिया से अलविदा कह गए। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 6 फरवरी 2022 को क्वीन ऑफ़ मेलोडी लता मंगेशकर जी का निधन हो गया।   लता मंगेशकर मूल रूप से मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। इनका जनम इंदौर ,मध्य प्रदेश में 28 सितम्बर 1929 में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी थिएटर कलाकार व संगीत विशेषज्ञ थे। अपने पिता के साथ लता मंगेशकर ने नाटकों में अभिनय व गायन की शुरुआत की। इन्होने 9 साल की उम्र में 'सौभद्र 'नमक नाटक में नारद का किरदार निभाया। इस नाटक में उनके गाने को सुन कर उनके पिता को उनकी जादुई आवाज के बारे में पता चला। फिल्मों में लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत प्लेबैक सिंगर की रूप में की। धीरे-धीरे वे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर छा गयी। लता मंगेशकर ने 25 से ज्यादा भाषाओँ में गाने गाए। उनका नाम" गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में ,सबसे ज्यादा गाना गाने वाले कलाकार के रूप में दर्ज है। उन्हें" क्वीन ऑफ़ मेलोडी" , "स्वर कोकिला" , "नाइटिंगल ऑफ़ इंडिया " जैसे नामो से नवाजा...