संगीत की दुनिया के दो अनमोल सितारों को विदाई | lata mangeshkar | Bappy lehri
लता मंगेशकर मूल रूप से मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थी। इनका जनम इंदौर ,मध्य प्रदेश में 28 सितम्बर 1929 में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेशकर भी थिएटर कलाकार व संगीत विशेषज्ञ थे। अपने पिता के साथ लता मंगेशकर ने नाटकों में अभिनय व गायन की शुरुआत की। इन्होने 9 साल की उम्र में 'सौभद्र 'नमक नाटक में नारद का किरदार निभाया। इस नाटक में उनके गाने को सुन कर उनके पिता को उनकी जादुई आवाज के बारे में पता चला।
फिल्मों में लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत प्लेबैक सिंगर की रूप में की। धीरे-धीरे वे पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर छा गयी। लता मंगेशकर ने 25 से ज्यादा भाषाओँ में गाने गाए। उनका नाम" गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड" में ,सबसे ज्यादा गाना गाने वाले कलाकार के रूप में दर्ज है। उन्हें" क्वीन ऑफ़ मेलोडी" , "स्वर कोकिला" , "नाइटिंगल ऑफ़ इंडिया " जैसे नामो से नवाजा गया। भारत सरकार ने लता मंगेशकर को" दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार , "पदमविभूषण" और " भारत रतन पुरस्कार" से सम्मानित किया।
लता मंगेशकर की बहन आशा भोंसले और उषा मंगेशकर भी प्लेबैक सिंगर है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी की मृत्यु के सदमे से फैंस अभी उभरे भी नहीं थे कि 16 फरवरी को अचानक म्यूजिक कम्पोज़र और सिंगर बप्पी लेहरी की मौत का दुखद समाचार मिला। 69 साल की उम्र में उन्होंने क्रिटी केयर अस्पताल में अंतिम साँसे ली।
डिस्को किंग बप्पी लेहरी का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लेहरी ने 1973 में फिल्म " नन्हा शिकारी " से फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने" नमक हलाल "," शराबी"," चलते- चलते"," लहू के दो रंग" जैसी हिट फिल्मो में अपना संगीत दिया। 70 -80 के दशक में बप्पी डा ने बॉलिवुड को एक से बढ़ कर एक गाने दिए। " डिस्को डांसर" फिल्म का गाना "आई ऍम अ डिस्को डांसर" सुपर हिट रहा। उसके बाद वे "डिस्को किंग" के रूप में फेमस हो गए। डिस्को कल्चर उन्ही की देन है। बप्पी लेहरी के गाने बच्चे-बड़े सब पसंद करते है।
सोने के शौक़ीन बप्पी लेहरी बहुत "साफ़ दिल के इंसान थे जो बोलते काम थे और काम ज्यादा करते थे। 2020 में "बागी 3 "फिल्म में उन्होंने अपना आखिरी गाना दिया।
लता मंगेशकर जी के साथ बप्पी लेहरी का रिश्ता माँ - बेटे जैसा था। बंगाली फिल्म " दादू " में उनके पहले कम्पोजीशन को लता मंगेशकर जी ने ही आवाज दी थी। दोनों ने मिल कर म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए। 6 फरवरी को, लता मगेशकर जी के निधन दुखी बप्पी लेहरी ने इंटस्टाग्राम हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की जिसमे उन्होंने लता जी को" माँ" लिखकर सम्बोधित किता था। कौन जानता था कि यह महान माँ -बेटे की जोड़ी 10 दिन के भीतर अपने फैंस को यूँ अलविदा कह जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें