संपादकीय January 2025

 

मै श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ। नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है। यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , होम मेकिंग , फैशन , रोजगार आदि पर सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है।

इस महीने की विंटर स्पेशल अंक में पाठकों को  सर्दियों में ग्रिल पार्टी ऑर्गनाइज़  करने के ऐसे स्मार्ट तरीके बताए गए हैं , जो बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत । हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो इन सर्दियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल ।पाठकों के साथ कुछ ऐसी सावधानियां साझा की है जो दिल के खतरे को ताल सकती है। ऊनी कपड़ो के रेख रखाव का सही तरीका भी इस अंक में बताया गया है। 

इस सर्द मौसम में बनाने के लिए कुछ ख़ास रेसिपी भी इस अंक में दी गयी है। इसके साथ साथ कहानी व कविता का आनंद पाठक उठा सकते है।

अंत में, नवचेतना टीम की और से आप सभी को लोहड़ी , संक्रांत और बिहू की बहुत-बहुत शुभकामनायें।

चेतना मालिक

मुख्य संपादक 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking