Winter Fashion Tips: सर्दियों में स्टाइलिश लुक देंगे कश्मीरी फिरन
गर्मी के मौसम में हमारे पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन दिक्कत तो सर्दियों में आती है। इस मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचना भी बेहद जरूरी होता है।इसी मौसम में सबसे ज्यादा घूमने का मन करता है। अगर इस मौसम में ठंड से बचाव नहीं किया गया तो तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में आज हम आपको कश्मीरी फिरन के बारे में बताने जा रहे है, जिसे कैरी करके आप अपने लुक को सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश बना सकती हैं। वैसे तो फिरन कश्मीर में पुरुषों और महिलाओं के लिए पारंपरिक पोशाक है। पर अब ये पूरे भारत में फैल गया है और हर कोई इसे पहनना पसंद करता है। सर्दियों में खुद को स्टाइल करने का ये नया तरीका है जो कि आपके फैशन ट्रेंड में एक नया लुक जोड़ सकता है। इसे अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करें। ठंड के मौसम में स्टाइलिश लुक के लिए जरूर ट्राई करें कश्मीरी फिरन।आइये जानते हैं कश्मीरी फिरन पहनने का तरीका और आप इसे कैसे स्टाइल कर सकते हैं। इन चीजों के साथ स्टाइल करें फिरन फिरन के साथ आप लंबे इयर रिंग्स पहन सकती हैं। आप इसे खुले बालों और लॉन्ग हिल्स के साथ प...