सावधानियां जो बचाती हैं दिल को खतरे से|सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे बचें?ठंड में दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल?
देशभर में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। एक अध्ययन के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक की आशंका 53% तक ज्यादा होती है, इसलिए दिल का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। श्रीमती प्रियंका चौधरी के अनुसार ये है रोजमर्रा के जीवन की पांच सावधानियां, जो आपके दिल को खतरे से बचा सकती हैं। 1. ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो गरम पानी पहले पैरों पर डालें, स्ट्रोक का खतरा घटेगा। सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना और उसकी शुरुआत सिर से करना खतरनाक हो सकता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। दरअसल ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानी सिर से पैर की तरफ होता है। अगर सीधे सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिर ठंडा होने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा रहता है। इसलिए दिमाग और शरीर का तापमान बैलेंस रखने के लिए नहाने का तरीका बदलना चाहिए। ये करें: पानी डालने की शुरुआत पैरों, पीठ या हा...