benefits of cycling | साइकिल चलाने के फायदे | महिलाओं के लिए साइकिल चलाना है फायदेमंद

 

क्या आप जानते हैं कि साइकिल चलाना जितना आसान है उतना ही  फायदेमंद  भी है ?

साइकिल चलाने के कई फायदे हैं, खासकर उन महिलाओं के लिए जो न केवल अच्छा दिखना चाहती हैं बल्कि अच्छा महसूस भी करना चाहती  हैं।

पैंतालिस वर्षीय श्रीमती अमिता पांडेय एक खुशमिजाज़ गृहणी है जिन्हे जिंदगी खुल कर जीना अच्छा लगता है।  वे अपने घर -परिवार का ध्यान रखने के साथ- साथ अपनी सेहत का भी भरपूर ख़याल रखती है। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में साइकिल चलाना सीखा और वे आज भी अपने छोटे-मोटे  काम साइकिल से ही करना पसंद करती है। हर साल वे न केवल खुद साइक्लोथॉन में भाग लेती है बल्कि अपने जैसी दूसरी महिलाओं को भी साइकिलिंग करने के लिए प्रोत्साहित करती है। 

 श्रीमती अमिता पांडेय 






ग्वालियर साइक्लोथॉन 2022 

उन्होंने बताया कि साइकिलिंग करने से वे खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करती है। साथ ही साथ साइकिलिंग करना उन्हें हाई ब्लड प्रेशर , मोटापा व मधुमेह जैसे बिमारियों से भी बचाता है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं के लिए साइकिल चलाने के अनेक फायदे  हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते है -

(१) यह महिलों को स्तन कैंसर से बचा सकता है :

अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक रूप से सक्रिय महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। 

(२) यह आपके दिल के लिए अच्छा है।

साइकिलिंग एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है जो आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है। ये आपके हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है।  यह रक्त के संचारण में सुधार  कर हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है। 

(३)साइकिल चलना शरीर में विटामिन डी के स्तर को बढ़ता है:

 आज पूरे विश्व में महिलाएं विटामिन डी की कमी से जूझ रही है। विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम को सोखने के लिए व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है।शरीर में विटामिन डी का स्तर हमारे मूड को भी प्रभावित करता है।  यह विभिन्न रोगों के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक शक्ति में सुधार लाता है। सूर्य विटामिन डी का एक प्राकृतिक स्रोत है। जब आप सुबह जल्दी साइकिलिंग करते है तो आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में धूप  मिलती है और शरीर में विटामिन डी बनता है। 

 (४) साइकिल चलना आपको बिमारियों से रखता है दूर :

शोध से पता चला  है कि शारीरिक व्यायाम जैसे साइकिलिंग आपके शरीर में  एंटीबॉडी और श्वेत रक्त कोशिकाओं में परिवर्तन का कारण बन सकता है। व्यायाम के बाद तापमान में वृद्धि शरीर के तापमान को बढ़ा सकती है, जिससे अवांछित बैक्टीरिया को रोकने में मदद मिल सकती है।

(५) आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है साइकिल चलना :  

ये एक ऐसा व्ययाम है जो आपके पूरे शरीर पर काम करता है। साइकिल चलाने से आपके हर अंग का व्यायाम होता है। जब आप पेडल मारते  हैं तो यह आपकी पिंडलियों को मजबूत करता है। यह आपके कूल्हों और जांघों पर जमी चर्बी को काम करता है और आपकी मांसपेशियों को टोन करता है। साइकिल चलाते समय  विभिन्न अन्य मांसपेशियों जैसे कि कोर, कंधे, पीठ,  दिल और बाहों की भी कसरत हो जाती है। 

 (६) साइकिल चलाना आपके फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है:

 इतना ही नहीं यह आपके दिल को मजबूत करके आपकी कार्डियोवस्कुलर फिटनेस पर भी काम करता है। 

(७) अनिद्रा से लड़ता है: 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। परन्तु ,आजकल हमारी दिनचर्या ऐसी हो गयी है कि  हम मानसिक रूप से तो  थका हुआ महसूस करते है पर हमारा शरीर कम थकता है।इससे रात को अच्छी नींद नहीं आती। रात की अच्छी  नींद के लिए शरीर का समान रूप से थका  होना बहुत आवश्यक है। अपनी दिनचर्या में साइकिलिंग शामिल करके हम अनिंद्रा जैसी बिमारियों से छुटकारा पा सकते है। 

(८) पाचन में सुधार करता है :

साइकिलिंग आपके पाचन तंत्र को सुधार कर  भोजन को पचाने में मदद कर सकती है।साइकिल की सवारी के दौरान आपकी  आंतों की मांसपेशियों की भी बढ़िया कसरत हो जाती है। 

(९) साइकिल चलना वजन को नियंत्रित करने का अच्छा तरीका है:

यदि आप भी पतली-छरहरी काया पाना चाहते है , तो साइकिल चलाना आपके शरीर को टोन करने का सबसे अच्छा तरीका है। साइकिलिंग की स्पीड और सवार के वजन के आधार पर प्रति घंटे 400 से 1000 के बीच कैलोरी खर्च की जा सकती है। 

( १०) साइकिलिंग से आपका मूड अच्छा होता है :

साइकिलिंग जैसे कई व्यायाम है जो शरीर में एड्रेनालिन और एंडोर्फिन नमक हॉर्मोन्स की संरचना करते है। इन होर्मोनेस की वजह से हमारा मूड बढ़िया रहता है और हम ऊर्जावान महसूस करते है। 

तो आप भी दिन में कम से कम ३० मिनट साइकिल जरूर चलाये और स्वस्थ रहें। अपने घर के आस पास हो रही साइक्लोथॉन में भाग लें और साइकिलिंग के माध्यम से अपना सामाजिक दायरा भी  बढ़ाएं। 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर