हमारे जीवन में दांतों का महत्व | Importance of oral health
डा. नितीश सिंह
डा. नितीश सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ मुंह एक बड़ी संपत्ति की तरह है।
हमारे जीवन में हमारे दांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है:
१. हम सब जानते है कि दाँत हमें भोजन को चबाने और पचाने में मदद करते हैं।
२. दाँत हमें स्पष्ट रूप से बोलने में भी मदद करते हैं।
३. दाँत हमारे चेहरे को आकार देते हैं।
४. दागदार दांत आमतौर पर हानिकारक नहीं होते हैं। परन्तु ,पीले दांत हमारे आत्मविश्वास पर चोट अवश्य कर सकते है।
५. एक स्वस्थ चेहरे पर मुस्कान हमें अधिक आत्मविश्वास दे सकती है।साथ ही हमारे सामाजिक जीवन, करियर और रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है।
६ एक स्वस्थ मुस्कान न केवल हमारे दिमाग की सकारात्मकता को बदल सकती है बल्कि हमारे शरीर के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकती है।
डा. नितीश सिंह बताते हैं कि हमारे दांतों की संख्या का इस बात से गहरा संबंध है कि हम कितने समय तक जीवित रहेंगे। 70 वर्ष की आयु में 20 या उससे अधिक दांतों वाले लोगों में 20 से कम दांतों वाले लोगों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहने की संभावना होती है ।
इसलिए दांतों और मसूड़ों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने के लिए प्रॉपर देखभाल और ओरल हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है वरना आपको मुंह से संबंधित कई समस्याए हो सकती हैं।
डा. नितीश सिंह ने दांतों के महत्व अलावा दाँतों में दर्द के कारण व समाधान के विषय में भी जानकारी दी। यह सभी जानकारी हम अन्य लेखों में अपने पाठकों के साथ साँझा करेंगे।
ये भी पढ़ें :
दांत की संरचना | Tooth structure:CLICK HERE
क्यों जरूरी है रूट कैनाल ट्रीटमेंट ?: CLICK HERE
दांत में दर्द के कारण क्या हैं?: CLICK HERE
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए : CLICK HERE
अपनाएं ये ओरल हाइजीन हैबिट्स | Oral Hygiene Tips :CLICK HERE
दांतों की सफाई:CLICK HERE




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें