दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए | अपनाएं ये ओरल हाइजीन हैबिट्स | Oral Hygiene Tips | दांतों की सफाई

 


दांतों और मसूड़ों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने के लिए प्रॉपर देखभाल और ओरल हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है वरना आपको मुंह से संबंधित कई  समस्याए हो सकती हैं। 

मैक्स डेंटल एंड हेल्थ क्लिनिक के डा. नितीश सिंह ने "नवचेतना विश्व ओरल हेल्थ सप्ताह 2022  समारोह " में मौखिक स्वच्छता के तरीकों से अवगत करवाया। 

 

डा. नितीश सिंह के अनुसार हमारे जीवन में हमारे दांतों की  महत्वपूर्ण भूमिका होती है।परन्तु , कुछ लोगों के दांत  बहुत पीले नजर आते हैं। मसूड़ों से ब्रश करते ही खून निकलने लगता है और मसूड़ों में अक्सर सूजन, दर्द रहता है। ये सभी अनहेल्दी ओरल हेल्थ के लक्षण हैं। कई बार सांसों से दुर्गंध भी बहुत आती है, जो आपको भीड़ में शर्मिंदा कर सकती  है।  ऐसे में बेहद जरूरी है ओरल हाइजीन का ख्याल रखना।अपने मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में एक निवेश की तरह  है।यदि आप चाहते हैं कि आपके दांत लंबी उम्र तक मजबूत और चमकीले बने रहें, तो कुछ हेल्दी ओरल हैबिट्स (Oral Health Care Tips) को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें। 

इन ख़ास ओरल हाइजीन हैबिट्स/ Oral Hygiene Tips को अपनाकर हम अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए रख सकते है :

१. अपने दांतों को दिन में दो बार दो मिनट तक अवश्य ब्रश करें। ब्रश मुलायम ब्रिसल वाले ही होने चाहियें। अपने टूथब्रश को हर तीन से चार महीने में बदलें। अगर ब्रिसल्स खराब हो गए हैं तो जल्दी भी बदल सकते है।कठोरता से ब्रश ना करें क्योंकि इससे आपके मसूड़े ख़राब हो सकते हैं। 

२ .  फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।  

३. रोजाना फ्लॉस करें। फ्लॉसिंग (flossing) दांतों के बीच के गैप को साफ करने का एक असरदार तरीका है।ब्रश करने  के बाद बचे हुए खाद्य कणों को हटाने के लिए  फ्लॉसिंग जरूरी है। 

४.रात को सोने से पहले माउथवॉश का इस्तेमाल जरूर करें।अपने मुंह को पूरी तरह साफ रखना संभव नहीं होता है। इसी कारण  माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि इसकी सहायता से मुंह में किसी तरह से बैक्टीरिया या वायरस उत्पन्न न हो सकें।

५.  स्वस्थ आहार लें। कैल्शियम युक्त भोजन हमारे दांतों को स्वस्थ बनाता है। ताजा फल व सब्जियां चबाने से न केवल हमे फाइबर मिलता है , बल्कि यह आपके दांतों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज भी है। इसलिए फलों को छोटे टुकड़ों में काटना बंद करें, और अपने  जबड़ों को काम में लाएं। 

६ . मीठा और एसिडिक  भोजन और पेय सीमित करें। चीनी मुंह में जा कर एसिड में बदल जाती है, जो आपके दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकती है। ये एसिड कैविटी का कारण बनते हैं। अम्लीय फल, चाय और कॉफी भी दांतों के इनेमल को खराब कर सकते हैं। ऐसे पदार्थों के सेवन के बाद अपने दांतों को अवश्य साफ़ करें। 

७ . तंबाकू के सेवन से बचें।

८.  अपनी जीभ का भी रखें ख़ास ख़याल। आपकी जीभ पर प्लाक जम सकता है। इससे न केवल मुंह से दुर्गंध आती है, बल्कि इससे अन्य मौखिक स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हर बार अपने दाँत ब्रश करते समय अपनी जीभ को भी धीरे - धीरे  ब्रश से साफ़ करें।

९.  खूब पानी पिएं क्योंकि यह चिपचिपे  और एसिडिक खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के  नकारात्मक प्रभावों को धोने में मदद करता है।इसलिए डेंटिस्ट्स हर भोजन के बाद पानी पीने की सलाह देते हैं।

१०. साल में कम से कम दो बार अपने दंत चिकित्सक से जरूर मिलें। 

यों तो इन सभी ओरल हाइजीन हैबिट्स को अपनाकर दांतों की सड़न और मसूढ़ों की बीमारी को पूरी तरह से रोका जा सकता है। परन्तु फिर भी यदि कोई  मौखिक स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो रही है तो दंत चिकित्सक समय पर उसका ईलाज कर आपके दाँत को बचा सकते है। 

BOOK YOUR DENTIST APPOINTMENT: CLICK HERE


ये भी पढ़ें :

दांत की संरचना | Tooth structure: CLICK HERE

क्यों जरूरी है रूट कैनाल ट्रीटमेंट ?: CLICK HERE

दांत में दर्द के कारण क्या हैं?: CLICK HERE

हमारे जीवन में दांतों का महत्व | Importance of oral health : CLICK HERE

टिप्पणियाँ

  1. दांतों की देखभाल के अच्छे टिप्स हैं दांतों की देखभाल के अच्छे टिप्स हैं द








    दांतों की देखभाल के अच्छे टिप्स हैं

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर