दांत में दर्द के कारण क्या हैं?

क्या आपके दांत में दर्द है ?

 Maxx Dental and Health Clinicमैक्स डेंटल एंड हेल्थ क्लिनिक के डा. नितीश सिंह बताते है कि दांतों में दर्द कई सारे कारणों से हो सकता है: 

१.दांत की सड़न - दांतों का दर्द कई बार दांतों की सड़न की वजह से भी हो सकता है।कुछ लोगों के दांत  बहुत पीले नजर आते हैं। मसूड़ों से ब्रश करते ही खून निकलने लगता है और मसूड़ों में अक्सर सूजन, दर्द रहता है।ये सभी अनहेल्दी ओरल हेल्थ के लक्षण हैं। कई बार सांसों से दुर्गंध भी बहुत आती है, जो आपको भीड़ में शर्मिंदा कर सकती  है।  ऐसे में बेहद जरूरी है ओरल हाइजीन का ख्याल रखना।

२. दांत में चोट - यदि किसी व्यक्ति के दांतों पर चोट लग जाती है, तो इसकी वजह से उसके दांतों में दर्द हो सकता है।इस दांत की चोट का इलाज तुरंत कराना चाहिए।

३. दांतों को पिसना- कुछ लोग सोते या जागते हुए  भी  अपने दांतों को पिसते  रहते  है। इसकी वजह से उनके  दांत कमजोर हो जाते हैं और दर्द हो सकता है 

४. दांतों को गलत तरीके से साफ करना-  कुछ लोग दांतों की सफाई गलत तरीके से करते हैं, इसकी वजह से उनके दांत कमजोर हो जाते हैं।ब्रश मुलायम ब्रिसल वाले ही होने चाहियें। अपने टूथब्रश को हर तीन से चार महीने में बदलें।कठोरता से ब्रश ना करें क्योंकि इससे आपके मसूड़े ख़राब हो सकते हैं।सभी लोग को सही तरीके से ब्रश करनी चाहिए ताकि उनके दांतों की मजबूती बने रहे।

५.अक्ल दाढ़ का निकलना : अक्ल दाढ़ मुंह के पीछे तीसरी दाढ़ होती है, जिन्हें बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। ऐसे में तेज दर्द होता है।अक्ल दाढ़ को निकलवाना ही इस दर्द का समाधान है। एक अच्छा दन्त चिकित्सक आपको  इस समस्या से राहत दिला सकता है।

For Best Dentist in sector 15,Rohini : click here 

६. ठंडी गर्म चीजों को एक साथ खाना- यदि कोई व्यक्ति अलग-अलग तापमान की चीजों का सेवन एक साथ करता है, तो इसके असर उसके दांतों पर बुरा पड़ता है।अत:  एक समय अलग-अलग चीजों का न सेवन करें बल्कि उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में करें।

डा. नितीश कहते  है कि यदि आपके दांत में दर्द है तो डेंटिस्ट को दिखाना ज़रूरी है। इस जांच के माध्यम से इस बात की पुष्टि होती है कि दर्द का असली कारण क्या है। सही कारण पता चलने पर दन्त चिकित्सक सही उपचार से आपको दन्त के दर्द से छुटकारा दिला सकते है। 

ये भी पढ़ें :

दांत की संरचना | Tooth structure:CLICK HERE  

क्यों जरूरी है रूट कैनाल ट्रीटमेंट ?: CLICK HERE

हमारे जीवन में दांतों का महत्व | Importance of oral health: CLICK HERE  

दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाए : CLICK HERE

अपनाएं ये ओरल हाइजीन हैबिट्स | Oral Hygiene Tips :CLICK HERE

 दांतों की सफाई:CLICK HERE


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर