Chole masala recipe
यह छोले मसाला पाउडर ( Chole masala recipe) की रेसिपी श्रीमति संतोष बलहरा द्वारा दी जा रही है।
हर व्यंजन को ख़ास बनाने के लिए एक ख़ास मसाले की जरूरत होती है। पर कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिन्हें हम कई रेसिपीज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि छोले मसाला । इसका इस्तेमाल आलू की तरीदार सब्जी,अन्य करी और दाल को बनाने में भी होता है। ऐसा क्यों न हो , आखिरकार इसका स्वाद ही इतना अनोखा है ।
छोले मसाला बनाने की सामग्री :
धनिया (Coriander seed)- 30 ग्राम
जीरा (Cumin seed)- 30 ग्राम
अनारदाना - 20 ग्राम
सौंफ( fennel seeds ) - 10 ग्राम
अजवाइन -10 ग्राम
आमचूर -10 ग्राम
सौंठ -10 ग्राम
सूखे लहसुन की कलियां -8 से 10
हींग 1/4 -चम्मच
काली मिर्च ( black pepper)- 10 ग्राम
दालचीनी( cinamon ) - 1 टुकड़ा
काला नमक( black salt) - 10 ग्राम ( नमक डालने से मसाला लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं )
बड़ी इलायची( black cardamom) - 2
लौंग (cloves)- 8 से 10
जायफल (Nutmeg)- 1/4 पीस
लाल मिर्च (red Chillies)-8 से 10(आवश्यकता अनुसार तीखापन पाने के लिए मिर्च की मात्रा कम या ज़्यादा करें)
छोले मसाला बनाने की विधि:
(1) सबसे पहले जायफल को दरदरा कूट ले।
(2) धनिया ,जीरा, काली मिर्च, लौंग, काली इलायची, दालचीनी और सौंफ को कढ़ाई में डाल कर गैस स्टोव पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
(3) जब मसलों से खूशबू आने लगे तो लाल मिर्च भी डाल दे।
(4) मसाला भूनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि मसालों को हमेशा धीमी गैस पर ही भूने इससे उनकी सुगंध और स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन अगर मसाले ज़्यादा भुन जाएं तो ये कड़वे हो जाते है। अब गैस बंद करके अनारदाना भी डाल दें। अगर आप लहसुन की कलियां डाल रहे हैं तो वह भी इसी समय डाल दें। इसी गर्म कढ़ाई में आप हींग भी सेक सकती हैं
(5) इसके बाद कढ़ाई से निकाल कर थाली में तुरंत पलट लें।
(6) ठंडा होने पर सभी मसालों को बचे हुए मसलों के साथ मिक्सी में बारीक पीस लें ।
(7) जब आपका सब्जी मसाला पाउडर ठंडा हो जाएं तो , इसे एयरटाइट जार में भरकर रख दें।
लीजिए आपका शुद्ध और खुशबूदार चना मसाला पाउडर तैयार है। जब भी आप छोले बनाएं तो, अपनी ज़रूरत अनुसार छोले मसाला पाउडर डालकर छोलो की खुशबू और स्वाद को बढाएं।
सुझाव :
(1) तैयार चना मसाला को ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में ही रखे। इस तरह से स्टोर करने पर मसाला ज़्यादा समय तक ताज़ा और खुशबूदार बना रहेगा।
(2) मसाले में लाल रंग लाने के लिए आर्टिफिशियल फूड कलर की बजाय कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल करें ।
(3) खट्टेपन के लिए रेसिपी में अनारदाना और आमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया है । आप इसकी जगह इमली/ नींबू का सत/टाटरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसी और स्वादिष्ट रेसिपी MORE SUCH RECIPES :
सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder Recipe यहां क्लिक करे
चाय मसाला यहां क्लिक करें
सब्जी मसाला यहां क्लिक करें
ठंडाई पाउडर यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें