Achari Masala Recipe | अचारी मसाला पाउडर रेसिपी

भारतीय खाने का जायका बढ़ाने में अचार बहुत काम आता है। अगर आपको आम और लाल मिर्च का अचार पसंद है तो , आज हम आपको बताएंगे कि घर पर अचार का मसाला कैसे तैयार किया जाता है । आप इसे न केवल अचार बनाने में बल्कि किसी भी सब्जी में अचारी फ्लेवर देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं । 

इस अचारी मसाले का इस्तेमाल आप अचारी आलू , अचारी पनीर , अचारी परांठा , अचारी पेठा , अचारी गोभी , अचारी पनीर टिक्का , अचारी बैंगन और अचारी भिन्डी बनाने के लिए भी कर सकते है।

5 किलो आम के अचार के लिए मसाला बनाने की सामग्री / Ingredients :

 मैथी - 250 ग्राम  

सौंफ - 250 ग्राम 

नमक - 250 ग्राम 

हल्दी - 125 ग्राम 

लाल मिर्च - 125 ग्राम 

कलौंजी - 60 ग्राम 

अचारी मसाला बनाने की विधि:

(1)  सभी मसालों को एक बड़े थाल में रखकर धूप में सुखा लें । ऐसा करने से मसाले जल्दी रोस्ट हो जाएंगे ।

( 2 ) गैस पर कड़ाही रखें और धीमी आंच पर सौंफ और मैथी को 1 से 2 मिनट तक भून लें । ध्यान रहे ये जलें नहीं वरना कड़वे हो जाएंगे ।

(3)  आंच बंद कर दें और गरम कड़ाई में कलौंजी डाल दे । 

(4) सभी मसालों को प्लेट में निकाल कर ठंठा कर लें।

(5) अब इन मसालों को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीस लें और बाकी के मसालों के साथ अच्छे से मिला लें। 

(6) इस मिश्रण को एक एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर रख ले । अचार या कोई भी अचारी सब्जी बनाते समय इसका इस्तेमाल करें ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking