घर पर बनाएं गुड़ चूरमा के लड्डू | चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका

त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के लड्डू भूल जाएंगे । 

तो आप भी इस आसान रेसिपी से गुड चूरमा लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें । 


 गुड़ चूरमा के लड्डू , गेहूं के आटे में गुड़ और सूखे मेवे को मिलाकर तैयार किये जाते हैं।  इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं.

गुड़ चूरमा के लड्डू रेसिपी :


गुड़ चूरमा लड्डू की सामग्री:


गेहूं का मोटा आटा – 1  कप

गुड़ – 1/2 कप

घी ( मोयम के लिए) - 1 /4 कप

घी ( तलने के लिए ) - आवश्यकता अनुसार 

दूध -1 /2 कप 

पिसी हुई हरी इलायची -  4 से 5

बादाम और काजू की कतरन और किशमिश  – 1/4 कप

चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका :

 1 )  एक बड़ा बाउल और गेहूं का आटा लें और इसमें  घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे  दूध डालते हुए आटा गूंथ लें और आटे की लोई/मुट्ठी बना लें। 

2 ) इसके बाद एक पैन गरम करें और इसमें घी डालकर  गरम  करें। घी के गरम होते ही चूरमा बॉल्स को डीप फ्राई कर लें।  इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। 

3 )  इन  चूरमा बॉल्स को हाथ से छोटे छोटे टुकड़ो में तोड़ लें और फिर मिक्सर में डालकर दरदरा पाउडर बना लें।   एक छलनी के  इस्तेमाल से  चूरमा मिश्रण को छान  लें। 


 4  )  इसके बाद, एक और पैन गरम करें और 2 टेबलस्पून घी डालें, घी पिघलने पर  गुड़ डालें। इसके बाद इस घी के मिश्रण को चूरमा मिश्रण में एक चम्मच इलायची पाउडर ,बादाम और काजू की कतरन और किशमिश डालें। 


 5 ) हथेलियों को चिकना कर लें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लड्डू बनाने के लिए आप किसी साँचे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।  

भगवान श्री गणेश को भोग लगाने के लिए स्वादिष्ट लड्डू तैयार है। 

बोलो गणपति बप्पा मोरया !!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

संपादकीय January 2025

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge