बैंगन के फायदे और नुकसान |बैंगन भरता रेसिपी | बैंगन का भरता
कई बार आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि बैंगन "बे-गुण " होता है पर अपने भोजन में बैंगन को शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है । आईये जाने कैसे-
बैंगन के फायदे :
1. बैंगन में अत्यधिक मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो कि मजबूत एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में काम करता है। बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान और तनाव से भी आपको बचाते हैं।
2. बैंगन में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होने के कारण बैंगन हार्ट के लिए भी अच्छा होता है
3. साथ ही यह ब्लड प्रेशर व डायबिटीज में फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
4. बैंगन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसकी कम मात्रा लेने पर भी पेट जल्दी भर जाता है और आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं।
5. बैंगन में विटामिन ए, सी, ई, बी-2, बी-6 के साथ-साथ आयरन और जिंक मौजूद होते हैं जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इस कारण बैंगन का उपयोग शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने में सहायक माना जा सकता है।
6. बैंगन में फोलेट और आयरन दोनों पाए जाते हैं । इस कारण ऐसा माना जा सकता है कि बैंगन के औषधीय गुण एनीमिया के जोखिमों को कम करने में भी सहायक साबित हो सकते हैं।
7. बैंगन में कैल्शियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए, बैंगन का उपयोग हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में भी लाभकारी माना जा सकता है।
8. बैंगन में ऐसेटाइलकोलिन और डोपामाइन नाम के डाइटरी न्यूरोट्रांसमीटर रसायन होते हैं जो अनिद्रा की समस्या में राहत दिलाने का काम कर सकते हैं।
9. बैंगन में विटामिन-सी, विटामिन-ई और विटामिन-ए के साथ-साथ फैटी एसिड भी पाए जाते हैं इन तत्वों के सेवन त्वचा से दाग धब्बों, झाइयों और मुंहासे जैसी समस्या को दूर करता है यह त्वचा की नमी को संतुलित कर उसे कोमल और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है।बैंगन का उपयोग बढ़ती उम्र के प्रभाव को दूर करने में भी सहायक साबित होता है।
10 . बैंगन में विटामिन ए, ई, फोलेट और नियासिन के साथ आयरन और जिंक मौजूद होता है । ये सभी तत्व झड़ते बालों की समस्या को खत्म करने में सहायक माने जाते हैं। साथ ही बालों के विकास में भी मददगार साबित होते हैं ।इसका उपयोग स्कैल्प स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
बैंगन के नुकसान :
कुछ लोगों में इसके सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसा होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और इसका सेवन तुरंत बंद कर दें
बैंगन का भरता कैसे बनाएं:
यहाँ संतोष बलहारा जी द्वारा बैंगन भरता की एक रेसिपी दी जा रही है :
सामग्री:
बैंगन - 1
बारीक कटा हुआ प्याज -2
बारीक कटे टमाटर -4
मटर -100 gm
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया पत्ती, बारीक कटा हुआ - 2 टी स्पून
मिर्ची -2
लहसुन अदरक पेस्ट -1 टी स्पून
तेल -2 टेबल स्पून
भरता कैसे बनाएं:
1. एक बड़ा बैंगन लें और बैंगन पर तेल लगाएं ताकि भूनने के बाद इसकी ऊपरी परत आसानी से उतर जाए।
2. अब इसे गैस स्टोव पर भूनना शुरू करें और समय समय पर पलटते रहें।बैंगन को तब तक भूनते रहे जब तक अंदर से पूरी तरह से पक जाए।
3. बैंगन को पूरी तरह से ठंडा करें और इसकी ऊपरी परत को छीलना शुरू करें।
4. बैंगन को मसल लें और अलग रख दें।
5.एक बड़ी कढाई में 2 टेबलस्पून तेल लें और उसमें जीरा डाल दें । प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें ।
6. अब इसमें टमाटर , मिर्ची , लहसुन अदरक पेस्ट डाल दें और टमाटर के पकने तक भूनते रहें।
7. अब इसमें भुना हुआ बैंगन मिला दें
8. अब उबले हुए मटर मिलाये
9. अब आगे इसमें नमक और धनिया पाउडर डालें और मसालों की खुशबू आने तक भूनते रहें
10. अब इसे 5 मिनट तक अच्छे से मिलाते रहें
11. अब इसमें ½ टीस्पून गरम मसाला और 2 टेबलस्पून हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं
रोटी या परांठे के साथ बैंगन के भरते का आनंद लीजिए।
ऐसी और स्वादिष्ट रेसिपीMORE SUCH RECIPES :
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें