पनीरी पेठा | चैत्र नवरात्रि व्रत रेसिपीज़ | Navratri Vrat Recipes | व्रत का खाना | Vrat Recipes in Hindi

नवरात्रि हिन्दुओं का बहुत बड़ा त्योहार है जिसे साल में दो बार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।  इस वर्ष  02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चैत्र नवरात्रि रहेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। मां के भक्त पूजा करने के साथ- साथ उपवास भी करते हैं। उपवास के जरिए भक्त देवी के प्रति आभार प्रकट करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि देवी की कृपा सदैव उन पर बनी रहें। अधिकांश लोग नवरात्रि  के दौरान मांसाहरी भोजन छोड़ देते हैं।  इतना ही नहीं प्याज और लहसुन का सेवन भी नहीं करते। आयुर्वेदिक नजरिए से भी  ये खाद्य पदार्थ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित  करते हैं और बदलते मौसम में हमारे शरीर की इम्यूनिटी कम होने लगती है। इसलिए ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।  

नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान हमें अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का मौका मिलता है।  कुट्टू का आटा, सिघांटे का आटा, ताजी सब्जियां, दूध, दही और मखाने जैसी चीजों को प्राथमिकता दी जाती है क्योंकि इनको खाने से  पेट हल्का रहता है और ये चीजें आसानी से पच भी जाती हैं।  इसके अलावा खाने में साधारण नमक के बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे साधारण नमक की अपेक्षा अधिक आवशयक ख़निज पदार्थ पाएं जाते है।

यहां हम आपको नवरात्रि  के दौरान बनाई जाने वाली 10 बेहतरीन व्रत रेसिपीज़ बताने जा रहे हैं जिनके स्वाद का लुत्फ आप इस बार नव​रात्रि में लें सकते हैं- 

(1) पनीरी पेठा :

यहां हम आपके लिए श्रीमती संतोष बल्हारा जी की पनीरी पेठे की रेसिपी लाए हैं। 

गाजर के हलवे  की तरह ही पनीरी पेठा भी बहुत स्वादिष्ट होता है। ये बनाने में भी बेहद आसान है।

आवश्यक सामग्री : 

कद्दू /पेठा - 1 /2  किलो (पका हुआ),

चीनी  – 200 ग्राम,

पनीर  – 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),

काजू – 01 बड़ा चम्मच (महीन कतरे हुए),

बादाम - 01 बड़ा चम्मच (महीन कतरे हुए)

किशमिश – 01 बड़ा चम्मच,

देशी घी – 100 ग्राम 

छोटी इलायची पाउडर - 1 /2 चम्मच 

सूखा नारियल पाउडर - 2 चम्मच 

पनीरी पेठा बनाने की विधि : 


१.  सबसे पहले कद्दू को धो कर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें। 

 २ . अब एक नानस्टिक कड़ाई में देशी घी डाल कर गरम करें। 

३.  घी गर्म होने पर उसमें कद्दूकस किया कद्दू डाल दें और मीडियम आंच पर पकाएं। 

४. कद्दू के नरम होने पर उसमें नारियल पाउडर  और पनीर डाल दें और पकने दें।

५.  थोड़ी देर में कद्दू का पानी छूटने लगेगा। ऐसे में आंच तेज कर दें और कद्दू को चलाते रहें।

६. जब कद्दू घी छोड़ने लगे , तो आंच कम कर दें और इसमें चीनी डाल दे। इसे 4-5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।

७. आंच को बंद कर दें।अब इसमें  इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। 

लीजिए आपका पनीरी पेठा तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से कतरे हुए काजू और किशमिश डालकर गर्मा-गरम सर्व करें।

ये भी पढ़ें :

(2)  समां के चावल और साबूदाना से बना खास भरवां चीलाCLICK HERE 

(3 ) लौकी की खीर  | Lauki ki KheerCLICK HERE

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर