लौकी की खीर | Lauki ki Kheer| vrat recipe
नवरात्री व्रत का तीसरा दिन
लौकी को दूधी या घीया भी कहा जाता है।ये सब्ज़ी कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन ए, सी इत्यादि से भरपूर है। लौकी की खीर बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
इस खीर को नवरात्री के समय बना कर व्रत की थाली में जरूर परोसे।
यहां प्रस्तुत लौकी की खीर की रेसिपी श्रीमती संतोष बल्हारा द्वारा दी गयी है।
सामग्री -
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
लौकी - 500 ग्राम
काजू - 10
किशमिश - 25- 30
बादाम - 10
चीनी - 80 -100 ग्राम ( मधुमेह के रोगी चीनी की जगह शुगरफ्री भी डाल सकते है )
इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
लौकी की खीर बनाने की विधि :
१. लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये।
२. कसी हुई लौकी और दूध को कुकर में डाल कर ढक्कन लगा कर गैस पर चढ़ा दीजिये।
३. गैस धीमी कर दीजिये।
४. 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें।
५. खीर में चीनी डाल कर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये।
६. कतरे हुए काजू,बादाम और किशामिश डाल कर चमचे से चलाइये।
७. खीर में इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये।
लौकी की खीर बन कर तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये। खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये।
ये भी पढ़ें :
समां के चावल और साबूदाना से बना खास भरवां चीलाCLICK HERE

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें