झटपट और आसान चना दाल लड्डू रेसिपी

त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम चने की दाल के ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के मोतीचूर के लड्डू भूल जाएंगे । 

तो आप भी इस आसान रेसिपी से चना दाल के लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें ।

चना दाल लड्डू के लिए जरूरी सामग्री : 

चना दाल - 1 कटोरी

घी - 1 कप (तलने के लिए )

हरी इलाइची - 5-6, दरदरी कुटी हुई

चीनी - 1 कटोरी

खरबूजे के बीज - स्वादानुसार

बादाम की कतरन - स्वादानुसार

खाने वाला रंग - एक चुटकी

चना दाल लड्डू बनाने की विधि :

1 . चना दाल को अच्छी तरह धोकर 4 घंटे के लिए भिगो दें। 

2.  उसके बाद सारा पानी निकालकर मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें और  इसे एक बाउल में निकाल लें।

3. अब पैन में 1 कप घी डालकर गर्म करें । घी मध्यम-तेज गर्म होना चाहिए । गरम घी में दाल के  पकौड़े पलट - पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए ।

4. तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में तोड़कर ठंडा होने के लिए रख दें। 

5. ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। इस तरह चूरमा बनकर तैयार हो जायेगा ।

6.  पैन में 1 कटोरी चीनी और 1/2 कटोरी पानी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं । गैस बंद कर दें और इसमें बादाम की कतरन , खरबूजे के बीज और एक चुटकी लड्डू वाला रंग मिलाएं । 

7.  इसमें चूरमा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और  मिलाने के बाद इसे ढककर 5 मिनट के लिए रख दें।

8 .  5 मिनिट बाद हाथों पर थोडा़ सा घी लगाकर लड्डू बांध लीजिए ।

लीजिए , स्वादिष्ट चना दाल के लड्डू तैयार हैं !!

सुझाव : 

1  . लड्डू को हल्के हाथ से बांधे ताकि उनमें दाना बना रहे ।
2.  इन लड्डू को आप फ्रिज में रख कर 15-20 दिन तक खा सकते हैं ।

ये भी पढ़ें :

रसीली गुझिया बनाने की विधि यहां क्लिक करें


गोंद के लड्डू बनाने की विधि यहां क्लिक करें


लौकी की खीर बनाने की विधि यहां क्लिक करें


सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की विधि यहां क्लिक करें

गुड चूरमा लड्डू बनाने की विधि यहां क्लिक करें


रसमलाई बनाने की विधि  यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking