सार्थक शर्मा और दीया मलिक ने चैंपियनशिप सीरीज टूर्नामेंट में एकल खिताब पर जमाया कब्जा

 


नई दिल्ली :  सार्थक शर्मा और  दीया मलिक ने शुक्रवार को  बैद्यनाथ प्रसाद टेनिस अकादमी, नई दिल्ली में संपन्न हुए AITA CS7 अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के एकल खिताब  जीते।

लड़कों के फाइनल में सार्थक शर्मा ने आयुष को मात दी। हालांकि, लड़कियों के फाइनल में, दीया मलिक ने अनीशा शिव कुमार को 6-2,6-2 से हरा कर चैंपियनशिप सीरीज टूर्नामेंट में एकल खिताब पर कब्जा जमा लिया।

शिवम देवम और सचिन राणा 6-2, 6-3 से इजहान अशफाक और प्रथमेश राज सिंह  को हरा कर चैंपियनशिप सीरीज टूर्नामेंट में डबल्स के विजेता बने।

लड़कियों के डबल्स टूर्नामेंट में प्रिशा प्रसाद और साक्षी चौधरी  6-4,6-3 से अनीशा शिव कुमार और प्रणीत कौर को हरा कर विजेता बनी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking