पेंटिंग से पैसे कैसे कमाए | Women Enterpreneurship Part -2



आज ऐसे कई रोजगार है  , जिन्हे महिलाएं अपने घर से ही शुरू कर सकती है और नौकरी से ज्यादा पैसा कमा सकती है। पेंटिंग यानि चित्रकला इनमें प्रमुख है। 
भारतीय चित्रकला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में चित्रकला के बीज तो आदिमानव ने ही बो दिए थे।  इसका सबूत हमें गुफाओं व मंदिरों में देखने को मिलता है।आज के समय में, चित्रकला मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। लोग न केवल इसे हॉबी की तरह ले रहे है बल्कि ये एक प्रकार का मैडिटेशन है जिससे दिमाग फ्रेश होता है। धीरे-धीरे पेंटिंग कमाई का भी जरिया बनता जा रहा है।
आइये जानते है कि आप अपने हुनर को कमाई में कैसे  तब्दील  कर सकती है। 

यहां पर प्रस्तुत जानकारी श्रीमती परमजीत कौर द्वारा दी जा रही है जो पेशे से एक सफल चित्रकार है।

श्रीमती परमजीत कौर 
 
पेंटिंग से पैसे कमाने के तरीके :

(१) पेंटिंग बनाना और बेचना : सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि आप पेंटिंग को केवल कैनवस तक सिमित न रखें।आज दुनिया भर में लोग मिनिमिलिस्टिक होते जा रहे है जो अपने घर में कम से कम सामान पसंद   करते है।  लोग डेकोरेशन आइटम्स से ज़्यादा यूटिलिटी आइटम्स खरीदना पसंद करते है। इसलिए अपनी कल्पनाओं से घोड़े दौड़ाइये और कैनवास के अलावा अन्य चीज़ो पर अपनी कलाकारी दिखाएँ।  जैसे - सूट ,साड़ी , चादर,टेबल क्लॉथ , सर्विंग ट्रे , टी कोस्टर ,गमले ,इत्यादि। 

गमले 



टी लाइट होल्डर 




कोस्टर्स 



सर्विंग ट्रे 


सूट 


ग्रीटिंग कार्डस 

अपनी पेंटिंग्स व अन्य सामान को आप कई तरह से बेच सकती है :
  • घर से 
  • दूकान या शोरूम से 
  • ऑन -लाइन शॉपिंग साइट्स जैसे इंडिया मार्ट ,ऐमज़ॉन इत्यादि पर 
  • सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम ,व्हाट्सप्प और  फेसबुक की सहायता से भी आप अपना बिज़नेस बढ़ा सकती है। 
अपने बिज़्नेस को प्रमोट करने के लिए एक फेस बुक पेज बनाइये और उसमे आने द्वारा बनाये गयी पेंटिंग्स व दूसरे आइटम्स की फोटो पोस्ट करे। 


(२) पेंटिंग कोर्स :आज बहुत से बच्चे -बूढ़े पेंटिंग को हॉबी  के रूप में सीखना चाहते है।आप अपने पेंटिंग कोर्स व होबी क्लासेस शुरू कर सकती है। ये काम आप घर पर करने की बजाय ऑनलाइन भी कर सकती है।

 
(३) यूट्यूब वीडियो : आज  इंटरनेट ना  सिर्फ  एंटरटेनमेंट बल्की  पैसा कमाने  का  एक  अच्छा  साधन बनता  जा  रहा है | यदि आपको  कमप्यूटर एवं इंटरनेट की  अच्छी  समझ है  तो  आप  कई  सारे  व्यपार  कर  सकती  है।गृहणियों  के  लिए  यू - ट्यूब कमाई का  बहुत  ही  अच्छा  माध्यम  है  | आप आपने खाली  समय  में  अपने ज्ञान को  विडीयो के  माध्यम  से  लोगो  तक   पहूँचा सकती  है। 


(४) BLOGGING/ब्लॉगिंग : लिखने  की  शौकीन  महिलाएं अपना  खुद  का  ब्लॉग  बना  कर  अच्छी  कमाई कर  सकती  है।  ब्लॉग  में  आप चित्रकारी के विषय  पर  जानकारी  लिख कर  पोस्ट  कर  सकती है।  

(५) इ -बुक बनाकर करें कमाई : आप अपने ज्ञान के अनुसार चित्रकला से सम्बंधित कोई बुक भी बना सकते है। 
इ बुक बनाना बहुत आसान है और आप इससे ऐमज़ॉन किंडल पर प्रकाशित करवा सकती है। 

उम्मीद है कि इन तरीकों से आप भी अपने हुनर को कमाई में तब्दील कर सकेंगी और अपने जीवन में नए रंग भर सकेंगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर