संदेश

41,541 ऊनी टोपियां बुनकर AFWWA ने रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | AFWWA ने ऊन से बनी रंग-बिरंगी टोपियों के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

चित्र
 नई दिल्ली, 15 अक्टूबर AFWWA  यानि वायु सेना पत्नी कल्याण संघ ने शनिवार को 'निटाथॉन' अभियान के तहत 41,541 ऊनी टोपियां बुनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम AFWWA की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। AFWWA  की अध्यक्ष श्रीमती नीता चौधरी ने बताया कि ये टोपियां AFWWA के लगभग 3,000 सदस्यों द्वारा  , विशेष अभियान 'निट्टाथॉन' के हिस्से के रूप में , चार टन ऊन का उपयोग करके बुनी गई थीं । ये अभियान 15 जुलाई को शुरू हुआ और 15 अक्टूबर तक चला  । टोपियां सर्दियों से पहले  जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएंगी ।  वर्षगांठ मनाते हुए, वर्धमान ऊन से बनी रंग-बिरंगी   टोपियों को सभागार परिसर के हरे-भरे लॉन में  घास तथा अस्थायी लकड़ी के तख्ते पर प्रदर्शित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। प्रत्येक टोपी में एक नंबर टैग भी लगाया गया। रंग-बिरंगी  टोपियों  से जमीन पर 'KNITTATHON 2022' और '41,541' बनाने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सभागार परिसर का दौ...

घर पर बनाएं गुड़ चूरमा के लड्डू | चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका

चित्र
त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के लड्डू भूल जाएंगे ।  तो आप भी इस आसान रेसिपी से गुड चूरमा लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें ।   गुड़ चूरमा के लड्डू , गेहूं के आटे में गुड़ और सूखे मेवे को मिलाकर तैयार किये जाते हैं।  इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. गुड़ चूरमा के लड्डू रेसिपी : गुड़ चूरमा लड्डू की सामग्री: गेहूं का मोटा आटा – 1  कप गुड़ – 1/2 कप घी ( मोयम के लिए) - 1 /4 कप घी ( तलने के लिए ) - आवश्यकता अनुसार  दूध -1 /2 कप  पिसी हुई हरी इलायची -  4 से 5 बादाम और काजू की कतरन और किशमिश  – 1/4 कप चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका :  1 )  एक बड़ा बाउल और गेहूं का आटा लें और इसमें  घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे  दूध डालते हुए आटा गूंथ लें और आटे की लोई/मुट्ठी बना लें।  2 ) इसके बाद एक पैन गरम करें और इसमें घी डालकर  गरम  करें। घी...

All purpose Gravy Premix Recipe in Hindi | ग्रेवी प्रीमिक्स बनाने की विधि | ग्रेवी प्रीमिक्स कैसे बनायें

चित्र
Step By Step recipe with Images and Video  आप अपने घर पर एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल  ग्रेवी का प्रीमिक्स आसानी से बना सकते है। ये प्रीमिक्स आप सफर में अपने साथ ले जाये और होटल में भी घर के खाने का आनंद लें। अगर  बच्चे हॉस्टल में रहते है या दूसरे शहर में नौकरी करते है , तो उन्हें भी ये प्रीमिक्स आप दे सकती है। वे आसानी से इलेक्ट्रिक कुकर में अपने पसंद की सब्जी तैयार कर पाएंगे।  इस रेसिपी में हमने सभी सूखी सामग्री का इस्तेमाल किया है। जैसे - प्याज , टमाटर , लेहसुन ,हरी मिर्च व अदरक का पाउडर। यह सभी पाउडर घर पर ही आसानी से बनाये जा  सकते है।  सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder Recipe CLICK HERE तो चलिए शुरू करते हैं यह रेसिपी। आवशयक सामग्री : खरबूजे के बीज – 1/2  बड़ा चम्मच काजू – 15 से 20  तेज पत्ता – 2   टमाटर पाउडर -  1 बड़ा चम्मच प्याज पाउडर – 1 बड़ा चम्मच लहसुन पाउडर – 1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर - 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी – 1 छोटा  चम्मच हल्दी पाउडर – ...

खतरे की घंटी है फास्ट फैशन | सस्टेनेबल फैशन ही है एकलौता विकल्प | कपडे रीसायकल कीजिये

चित्र
  फास्ट फैशन : सरल भाषा में कहें तो फास्ट फैशन एक ऐसा नया ट्रेंड है जो लेटेस्ट डिजाइन को लोगों तक जल्दी और कम दामों में पहुंचाता है। यह स्टाइलिश दिखने का एक सस्ता विकल्प है। जो लोग  महंगे कपड़े नहीं खरीद सकते ,पर ट्रेंड में रहना चाहते है , ये उनके लिए वरदान है। कपड़े की क्वॉलिटी कम रहने के कारण  उसके दाम भी कम होते हैं। नया सीजन आते ही बाज़ार  नई सेल और नई  कलेक्शन  से भर जाता है। सेल के लालच में हम बिना जरूरत के खरीददारी शुरू कर देते है। लोग अब शादी-ब्याह या त्यौहार पर ही नहीं बल्कि हर मौसम में, हर मौके पर नए कपड़े खरीदना पसंद करते हैं।  लोगों का ज्यादा ध्यान सस्ते दामों में बिकने वाले कपड़ों पर  है  जिसे वे थोड़े समय इस्तेमाल कर फ़ेंक  सकते  है। इससे काफी कपड़ा बर्बाद होता है । हर 10  में से 6  कपड़े एक साल के अंदर कूड़े के ढेर में चले जाते हैं। फास्ट फैशन फॉलो करने के चक्कर में हमने जो कपड़ों के कूड़े का ढेर तैयार किया है वो कभी खत्म ना होने की श्रृख्ंला में शामिल हो चुका है। रोजाना बदलन...

How to make Ras Malai | रस मलाई बनाने की रेसिपी

चित्र
रस मलाई बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है। ये खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है।  आवश्यक सामग्री - छैना बनाने के लिए : दूध - 1 लीटर( गाय के दूध का छेना बहुत ही नरम बनता है ) सफ़ेद सिरका - 2  चम्मच ( इसे 4 चम्मच पानी में मिला लें ) छेने से गोले बनाने के लिए :  कॉर्न फ्लार / आरारूट - 2 छोटी चम्मच  चाशनी बनाने के लिए : चीनी - 250 ग्राम  पानी - 4 कप  रबड़ी बनाने के लिए : दूध - 1 लीटर  चीनी - 150 ग्राम या आवशयकतानुसार  पीसी हुई छोटी इलाइची - 1 छोटी चम्मच  सजाने के लिए : केसर - 15-20 बादाम और पिश्ते की कतरन - आवशयकतनुसार  नोट : मधुमेह के रोगी चीनी की जगह शुगरफ्री का इस्तेमाल कर सकते है।  रस मलाई बनाने की विधि - १. रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाना है। इसके लिए एक पैन में दूध डालें और तेज आंच पर दूध में उबाल आने तक गर्म करें।  २. दूध में उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें। उबले हुए दूध में पानी में मिला हुआ सिरका मिला दें।  ३. जब दूध फटकर छेना तैयार हो जाए तब छेना को सूती कपड़े में...

हिंदी कविता महंगाई डायन खाय जात है | काव्य के रंग डा. विकास बुधवार के संग | hindi poem on inflation

चित्र
एक तरफ बढ़ती हुई महंगाई और बेकारी ,दूसरी तरफ आम इंसान की हर रोज की जरूरतें । इन दोनों के बीच में पिसते हुए आम इंसान की हालत का अंदाजा क्या वे लोग कभी लगा पाएंगे, जो सालों से यह दावा करते आ रहे हैं के वे महंगाई को घटा देंगे? क्या इंसान हर दौर में इसी तरह महंगाई से लड़ता और जूझता रहेगा ? यहां डा. विकास बुधवार द्वारा लिखी कविता प्रस्तुत की जा रही है।  महंगाई डायन खाय जात है  अखबारों ने कीमतों की नई फेहरिस्त लगाई है, गृहस्ती महंगाई का फिर से रोना रोकर आई है।  आंखें नम ,जेबे खाली, तबीयत कुछ घबराई है, महंगाई इतनी बढ़ी , खुद महंगाई शरमाई है।  तेल भराने गए कार में, सोच रहे हैं खड़े-खड़े, यह कार की तेल भराई है या जेब की शामत आई है।  महंगाई से लड़ने में ताकत तो खूब लगाई है, बेकारी का हमला ऐसा, थोड़ी बहुत कमाई है।  रोटी का निवाला मुंह तक आते आते ठहर गया, भूखे पेट ख्याल आया, क्या बच्चों ने रोटी खाई है।  जमीन से ज़मीर तक सब कुछ तो बिकता है यहां, वाह रे कलयुग, आत्मा बिकने की नौबत आई है।  कोशिश है गरीबों को गरीबी रास आने लगे, असल तो महंगाई ही इस दौर की सच्च...

सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder Recipe

चित्र
आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चंद घंटों में बाज़ार से भी अधिक शुद्ध पाउडर बना सकती हैं। ये पाउडर कई तरह के प्रेमिक्स बनाने के काम आते है। इन पाउडर की मदद से कम तेल में  बिना झंझट , मिनटों में खाना बनकर तैयार हो जायेगा। यदि आपके पास समय कम हैं और खाना जल्दी बनाना हैं ,तो  पाउडर को डालकर सब्ज़ी बना ले। भारतीय किचन में इस्तेमाल होने वाले मसालों को बनाने में भी ये पाउडर इस्तेमाल किये जाते है। कुछ आयुर्वेदिक दवाइयों और घरेलू नुस्खों में भी यह पाउडर काम आते है। कई बार हमे बाज़ार में सभी तरह के पाउडर नहीं मिलते। इन्हे ऑनलाइन मंगवाना भी बहुत महंगा पड़ता है। बाज़ार में मिलने वाले पाउडर की शुद्धता की भी कोई गारंटी नहीं होती। इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इनमें प्रेज़रवेटिव मिलाएं जाते है। जब घर पर आसानी से पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना ? आइए जानते हैं कैसे आप भी चंद घंटों में आसानी से घर पर ये महंगे पाउडर बना सकती हैं।  आंवले का पाउडर बनाने की विधि : आंवले का पाउडर बनाने...