All purpose Gravy Premix Recipe in Hindi | ग्रेवी प्रीमिक्स बनाने की विधि | ग्रेवी प्रीमिक्स कैसे बनायें
Step By Step recipe with Images and Video
आप अपने घर पर एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी का प्रीमिक्स आसानी से बना सकते है। ये प्रीमिक्स आप सफर में अपने साथ ले जाये और होटल में भी घर के खाने का आनंद लें। अगर बच्चे हॉस्टल में रहते है या दूसरे शहर में नौकरी करते है , तो उन्हें भी ये प्रीमिक्स आप दे सकती है। वे आसानी से इलेक्ट्रिक कुकर में अपने पसंद की सब्जी तैयार कर पाएंगे।
इस रेसिपी में हमने सभी सूखी सामग्री का इस्तेमाल किया है। जैसे - प्याज , टमाटर , लेहसुन ,हरी मिर्च व अदरक का पाउडर। यह सभी पाउडर घर पर ही आसानी से बनाये जा सकते है।
सीखे घर पर बनाना अदरक, लहसुन, प्याज़, हरी मिर्च ,आंवले और टमाटर का पाउडर | 9 Types of Powder RecipeCLICK HERE
तो चलिए शुरू करते हैं यह रेसिपी।
आवशयक सामग्री :
खरबूजे के बीज – 1/2 बड़ा चम्मच
काजू – 15 से 20
तेज पत्ता – 2
टमाटर पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
प्याज पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लहसुन पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अदरक पाउडर - 1 छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च पाउडर - 1 /2 छोटा चम्मच
सब्जी मसाला / गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
चीनी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1 छोटा चम्मच
प्रीमिक्स को भूनने के लिए घी – 1 बड़ा चम्मच
सूखा हरा धनिया - 1 छोटा चम्मच ( इसे आप सबसे आखिर में अपने प्रेमिक्स में मिलाएं )
नोट : १. ग्रेवी को अधिक लाल रंग देने के लिए 1 चुटकी रेड फ़ूड कलर भी मिलाया जा सकता है।
२. ग्रेवी को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए 1/2 कप मिल्क पाउडर और 1 छोटा चम्मच कॉर्न फ्लौर भी मिलाया जा सकता है।
ग्रेवी प्रीमिक्स बनाने की विधि :
1- ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में खरबूजे के बीज, काजू और तेजपत्ता डालकर मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक अच्छी तरह भून लें।
2 - गैस बंद कर दीजिए और सभी चीजों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दीजिए।
3 – अब एक ग्राइंडिंग जार लें, उसमें भुने हुए काजू ,खरबूजे के बीज और तेजपत्ता डालकर अच्छी तरह से पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
4 - अब ग्राइंडिंग जार में बाकि बची सामग्री डाल कर चला लें चीजें अच्छे से मिल जाएँ।
5 - अब एक पैन को गैस पर रखें, उसमें 1 टेबल स्पून घी डालें।
6 - घी के पिघलने के बाद इसमें सारा प्रीमिक्स मिश्रण डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भून लें।
7 -आप सबसे आखिर में अपने प्रीमिक्स में सूखा हरा धनिया मिलाएं।
8 - 1 मिनट के बाद, आंच बंद कर दें और प्री-मिक्स को ठंडा होने दें।
9 - प्री-मिक्स ठंडा होने के बाद, इसे जार में स्टोर कर सकते हैं।
प्रीमिक्स को इस्तेमाल करने की विधि :
1. यदि घर पर अचानक मेहमान आ जाये और आपको बनाना हो शाही पनीर , तो बस 2 चम्मच प्रीमिक्स को एक कप पानी में डालकर घोल बना लें। गैस पर पैन गरम करें। घी डालकर पनीर के टुकड़ों को भून लें और प्रीमिक्स का घोल इस में मिला दें। एक उबाल आते ही गैस मंदी कर दें। क्योंकि इस प्रीमिक्स में सभी सामग्री पहले से भूनी हुई है , ग्रेवी के गाढ़े होते ही आपका शाही पनीर तैयार है। इसमें फ्रेश क्रीम मिला कर इसे सर्व करें।
2. यदि आप घर से बाहर होटल या हॉस्टल में है, तो पहले पैन में प्रीमिक्स और पानी का घोल डाल कर ग्रेवी बना लें। फिर इसमें पनीर के टुकड़े डाल दें। पनीर की जगह पर आप कोई भी सब्जी डाल सकते है।
3. छोले , राजमा या दाल उबाल कर उसमे आवशयकतानुसार प्रीमिक्स डालकर पका लें और गरम गरम चावल के साथ सर्वे करें।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें