How to make Ras Malai | रस मलाई बनाने की रेसिपी


रस मलाई बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है। ये खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। 

आवश्यक सामग्री -

छैना बनाने के लिए :

दूध - 1 लीटर( गाय के दूध का छेना बहुत ही नरम बनता है )

सफ़ेद सिरका - 2  चम्मच ( इसे 4 चम्मच पानी में मिला लें )

छेने से गोले बनाने के लिए : 

कॉर्न फ्लार / आरारूट - 2 छोटी चम्मच 

चाशनी बनाने के लिए :

चीनी - 250 ग्राम 

पानी - 4 कप 

रबड़ी बनाने के लिए :

दूध - 1 लीटर 

चीनी - 150 ग्राम या आवशयकतानुसार 

पीसी हुई छोटी इलाइची - 1 छोटी चम्मच 

सजाने के लिए :

केसर - 15-20

बादाम और पिश्ते की कतरन - आवशयकतनुसार 

नोट : मधुमेह के रोगी चीनी की जगह शुगरफ्री का इस्तेमाल कर सकते है। 

रस मलाई बनाने की विधि -

१. रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छेना बनाना है। इसके लिए एक पैन में दूध डालें और तेज आंच पर दूध में उबाल आने तक गर्म करें। 

२. दूध में उबाल आ जाए तब गैस बंद कर दें। उबले हुए दूध में पानी में मिला हुआ सिरका मिला दें। 

३. जब दूध फटकर छेना तैयार हो जाए तब छेना को सूती कपड़े में डालकर पानी से धो लें ताकि सिरके का खट्टापन निकल जाए।

४.  अब छेना में से सारा पानी दबाकर निकाल दे। 

५. अब छेना को हाथों से मसलकर नरम आटा गूंद ले ताकि लोई ठीक से बन सके।छैना को किसी थाली में डालिये और हथेली की सहायता से  चिकना और नरम कर लीजिये। इस में कॉर्न फ्लार मिला कर आटे की तरह गूंद लें।सारे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये।एक लीटर दूध के छेने से लगभग 10  रसमलाई बन जाती है। 

७. किसी बर्तन में चीनी और पानी डाल कर गैस पर रख दीजिये। जब चीनी पानी में पूरी तरह घुल जाय तो छैना से बने सारे गोले इस उबलते पानी में डालिये और 18-20 मिनिट तक पकने दीजिये। ध्यान रखें कि पानी में उबाल हमेशा आता रहे। यदि तेज गैस पर ही रसमलाई बनायेंगे तो गोले उबल कर  आकार में दुगुने हो जाते हैं। 

८. रसमलाई के लिये छैना के गोले पक कर तैयार हो गये हैं।इन्हे बर्फ के ठन्डे पानी में ठंडा होने के लिये रख दीजिये। 

९. रबड़ी बनाने के लिए दूध को गैस पर रख दीजिये। उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये। जब दूध की मात्रा आधी हो जाय तो  गैस बन्द कर दीजिये। दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये। रसमलाई के लिये रबड़ी तैयार है। 

रसमलाई के गोले ठन्डे पानी से निकाल कर रबड़ी में डाल दीजिय। कतरे हुये बादाम , पिस्ते और केसर से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये। रसमालाई सर्व करने के लिए तैयार है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर