Achari Masala Recipe | अचारी मसाला पाउडर रेसिपी
भारतीय खाने का जायका बढ़ाने में अचार बहुत काम आता है। अगर आपको आम और लाल मिर्च का अचार पसंद है तो , आज हम आपको बताएंगे कि घर पर अचार का मसाला कैसे तैयार किया जाता है । आप इसे न केवल अचार बनाने में बल्कि किसी भी सब्जी में अचारी फ्लेवर देने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं । इस अचारी मसाले का इस्तेमाल आप अचारी आलू , अचारी पनीर , अचारी परांठा , अचारी पेठा , अचारी गोभी , अचारी पनीर टिक्का , अचारी बैंगन और अचारी भिन्डी बनाने के लिए भी कर सकते है। 5 किलो आम के अचार के लिए मसाला बनाने की सामग्री / Ingredients : मैथी - 250 ग्राम सौंफ - 250 ग्राम नमक - 250 ग्राम हल्दी - 125 ग्राम लाल मिर्च - 125 ग्राम कलौंजी - 60 ग्राम अचारी मसाला बनाने की विधि: (1) सभी मसालों को एक बड़े थाल में रखकर धूप में सुखा लें । ऐसा करने से मसाले जल्दी रोस्ट हो जाएंगे । ( 2 ) गैस पर कड़ाही रखें और धीमी आंच पर सौंफ और मैथी को 1 से 2 मिनट तक भून लें । ध्यान रहे ये जलें नहीं वरना कड़वे हो जाएंगे । (3) आंच बंद कर दें और गरम कड़ाई में कलौंजी डाल दे । (4) स...