संदेश

nukkad natak on panch tatva aur nari

NUKKAD NATAK ( FIVE ELEMENTS AUR NARI ) सभी (तालियों के  साथ  ) - आग  ,हवा  ,पानी , धरती  और आकाश | नारी  के हर रुप में होता,  है  इनका  आभास | आग  ,हवा  ,पानी , धरती  और आकाश | नारी  के हर रुप में होता,  है  इनका  आभास | 1:स्वागत है आपका माँ सरस्वती के  देश  में  ,जहा  बेटी  को  किताबों  से  दूर  रखा   जाता  है। 2 :स्वागतहै आपका माँ लक्ष्मी  के  देश  में  , जहा लक्ष्मी  के  चेहरे  पर  तेजाब  फेंका  जाता  है। 3 :स्वागतहै आपका माँ सीता   के  देश  में  , जहा सीता   को  हर रोज  अग्निपरिक्षा  देनी  पडती  है | 4 :स्वागतहै आपका माँ काली    के  देश  में  , जहा काली    को  उसकी शक्ति से नही  रंग  से  पेहचाना  जाता    है | 5:स्वागत है आपका माता  स...

पंच तत्व और नारी hindi poem on panch tatva aur nari

       पंच-तत्व और  नारी   नारी  तू  है , एक  अदभुत माया | ज़िसे प्रकृति  ने  , पंच-तत्वो से  बनाया | हवा  ,पानी  ,अग्नि, धरती और  आकाश | नारी  के  व्यक्तित्व में  होता , है  इनका  अभास | तेरा  प्रेम है  पानी  सा  , निश्छल और  गहरा | तेरी  सोच मानो बहती पवन , जिस  पर  डाल  न  सके  कोई  पहरा | ममत्व ,समर्पण ,सहनशीलता व  त्याग  का  अहसास | हे  नारी  ! तुझमे बसता  है , ये पृथ्वी-तत्व खास | सूर्य  के  समान  तेज  है  तेरा  , तू  ही  तो  जीवनदाता है | हर  मुश्किल को  पिघलाने वाला , अग्नि-तत्व तुझमें साफ  नजर  आता है | कभी  इतराकर , कभी  इठलाकर, जब  आसमान में तू  उडती है | तब  अपने, मूल- तत्व आकाश  से , जा जुडती है |

हिंदी कविता : हमारी वाटिका

   हमारी ये वाटिका है , पंच तत्वों का मेल । जल की नन्ही - नन्ही बूंदे  रच  रही , इसके फव्वारों  में  खेल  | चहकती चिडियों  से  भरा  है, इसका  ये नीला  आकाश  । सुर्य भी  लूटा  रहा , हम सब  पर अपना प्रकाश  | चल  रही  ठंठी हवा , हरी पत्तियों  को जगाने लगी  | घरती की  कोख  में  कोमल घास भी , जैसे  कोई  गीत  गाने  लगी  |

गुड टच बैड टच | बच्चों को बताएं हर स्पर्श का मतलब, ताकि यौन शोषण का शिकार न होने पाएं

चित्र
बच्चों को हर स्पर्श का मतलब बताएं , ताकि वे यौन शोषण का शिकार न होने पाएं अकसर जब बच्चे लंच नहीं खाते है तो , पैरेंट्स फिक्रमंद होते है और रोज पूंछते भी है कि आज लंच खाया कि नहीं । लेकिन अब उनसे यह भी पूंछना भी जरुरी हो गया है कि बस ड्राईवर ने तुम्हें कुछ कहा तो नहीं । जब टॉयलेट जाते हो तो वहाँ तुम्हारें साथ कौन होता है ? स्कूल में कोई परेशान तो नहीं करता ? जिस तरह आप अपने बच्चे को खाना खाने, कपड़े पहनने और अन्य सभी चीजों की अहमियत सिखाती हैं , उसी तरह उन्हें हर स्पर्श का मतलब समझाना भी जरूरी है । ताकि भविष्य में वे कभी किसी के द्वारा यौन शोषण का शिकार न होने पाएं।   ये उपाय करने होंगे  (1) 2 साल से 5 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में शिक्षित करना चाहिए। (2) बच्चों से खुलकर बात करे । बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार रखे कि वह आप से हर बात शेयर करें । अगर उससे कुछ गलत भी हो जाए , तो वह भी आपको बता दे । अगर कोई बोलता है कि यह हमारे बीच का सीक्रेट है । यह बात अपने मम्मी पापा को नहीं बताना तो , ऐसी बात बच्चे को अपने मम्मी पापा को जरुर बताना चाहिए...

lecture on good touch bad touch for kids in hindi

चित्र
    GOOD TOUCH BAD TOUCH प्यारे बच्चो , अगर  तुम्हे कोई  गलत  तरीके से छूए  य़ा इस  तरह  का  बर्ताव  करे  की तुमहे अच्छा  ना लगे  ,तो वह वयक्ति  ठीक नहीं है |अपराधी करीबी रिश्तेदार हो सकते हैं, आपके स्कूल में कोई भी व्यक्ति हो सकता हैं, या आस पडोस के लोग भी हो सकतें है । यहां तक ​​कि दुर्व्यवहार करने वाला आदमी पुरुष या महिला भी हो सकते है। वो आपको  न  केवल  मानसिक  बल्की  शारीरिक  हानि  भी  पहूँचा  सकता  है।  इस  परिस्थिती  मे  आपको  क्या  करना  है ? (1) अपने आप को किस्मत  के  भारोसे  छोड़  देंगे कि   या                  या (2) आप  अपने लिए  खुद  लडेंगे ? जी हाँ  , आपको  खुद  हिम्मत  करनी  होगी ताकि भाविष्य में  पछताना  ना पडे  कि इसे रोका  जा  सकता  था  |ये सब  रोकने...

healthy tiffin tips ऐसे तैयार करें टेस्टी और हेल्दी स्कूल लंच बॉक्स

चित्र
टेस्टी और हेल्दी स्कूल लंच बॉक्स बनाने के टिप्स  सुबह का समय माओं के लिए किसी युद्धभूमि से कम नहीं होता है। बच्चों को उठाकर स्कूल के लिए तैयार करने के अलावा उनके लिए टिफिन भी तैयार करना पड़ता है। ऐसे में , हर मां के लिए सबसे बड़ी दुविधा ये होती है कि  लंचबॉक्स में रोजाना ऐसा क्या खाने को दिया जाए , जो ना केवल टेस्टी हो , बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर हो।  इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी । बच्चे भी उन्हें शौक से खाएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।  (1) ख़ास ख़्याल रखें कि बच्चों का लंच इस तरह का हो, जिससे उन्हें अधिक से अधिक पौष्टिक तत्व मिल सकें और लंच उनकी पसंद का भी हो । रात को सोने से पहले बच्चे की पसंद पूछ लें कि वो टिफिन में क्या ले जाना पसंद करेगा । रोज-रोज टिफिन में क्या दिया जाए , इसका एक चार्ट भी बनाया जा सकता है ताकि बच्चा हर रोज खुशी-खुशी से उसकी पसंदीदा चीज खा पाए। (2) अगर बच्चे सब्जियां खाने में आनाकानी करते है तो, सब्जियों के पराठे बनाएं । जैसे-गाजर, गोभी, चुकंदर, शलजम, पालक, ...

EASY QUIZ ON GST AND BANKING

QUIZ ON  GST AND  BANKING : Q1: GST का full form क्या है ? Ans: Goods and Service tax Q2: GST को  भारत सरकार ने कब  लागू  किया  ? Ans : 1 july ,2017 Q3: सबसे पहले GST किस राज्य में पास  किया गया ? Ans: असाम Q4: GST के तीन  प्रकार  कौन  कौन  से  हैं  ? Ans: CGST- CENTRAL GOODS AND SERVICE TAX SGST - STATE GOODS AND SERVICE TAX IGST - INTEGRATED GOODS AND  SERVICE TAX Q5: GST की पांच  slabs  कौन कौन  सी है ? Ans: 0% 5% 12% 18% 28% Q6: अधिकत्म GST कितना हो सकता है? Ans: 28% Q7: 28% GST की स्लाब में आने वाली सेवाये कौन  सी है ? Ans: 5-star hotel , race clubs ,cinema इत्यादी Q8: 0% GST वाले उत्पाद  कौन कौन  से है ? Ans: खाने वाली चीजे  जैसे -आटा  ,बेसन ,सब्जी ,फल ,अंडा , मछली इत्यादी Q9: GST का क्या फायदा है ? Ans:GST   हमारे ऊपर लगने वाला Indirect Tax है।   साल 2017 में इस टैक्स को लागू किया गया।  उसके पहले सेल्स टैक्स, एक्साइ...