healthy tiffin tips ऐसे तैयार करें टेस्टी और हेल्दी स्कूल लंच बॉक्स

टेस्टी और हेल्दी स्कूल लंच बॉक्स बनाने के टिप्स 

सुबह का समय माओं के लिए किसी युद्धभूमि से कम नहीं होता है। बच्चों को उठाकर स्कूल के लिए तैयार करने के अलावा उनके लिए टिफिन भी तैयार करना पड़ता है। ऐसे में , हर मां के लिए सबसे बड़ी दुविधा ये होती है कि  लंचबॉक्स में रोजाना ऐसा क्या खाने को दिया जाए , जो ना केवल टेस्टी हो , बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर हो। 

healthy tiffin tips ऐसे तैयार करें टेस्टी और हेल्दी स्कूल लंच बॉक्स
इस लेख में कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी । बच्चे भी उन्हें शौक से खाएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे। 


(1) ख़ास ख़्याल रखें कि बच्चों का लंच इस तरह का हो, जिससे उन्हें अधिक से अधिक पौष्टिक तत्व मिल सकें और लंच उनकी पसंद का भी हो । रात को सोने से पहले बच्चे की पसंद पूछ लें कि वो टिफिन में क्या ले जाना पसंद करेगा ।
रोज-रोज टिफिन में क्या दिया जाए , इसका एक चार्ट भी बनाया जा सकता है ताकि बच्चा हर रोज खुशी-खुशी से उसकी पसंदीदा चीज खा पाए।

(2) अगर बच्चे सब्जियां खाने में आनाकानी करते है तो, सब्जियों के पराठे बनाएं । जैसे-गाजर, गोभी, चुकंदर, शलजम, पालक, मैथी, बथुआ, लौकी, मूली आदि। लंच बॉक्स में विटामिन, मिंरल्स, कैल्शियम आदि से भरपूर चीजें ही रखें ।

(3) ध्यान रखें कि पराठे का आटा मल्टीग्रेन हो और आटा ज्यादा बारीक पिसा न हो।

(4) यदि बच्चा दूध नहीं पीता तो उसकी रोटी या पराठे का आटा दूध से गूंथा जा सकता है । इससे रोटी और पराठा भी नरम रहेगा ।

(5) टिफिन में  थोड़ा सलाद भी रखें , जिससे उनका पाचन ठीक रहे। बच्चे फल और सलाद खाने में आनाकानी करते हैं, लेकिन उन्हें विभिन्न शेप, साइज़ और डिज़ाइन में काटकर और कलरफुल लुक देकर खाने के लिए प्रेरित करें । 
यदि लंच के लिए सेब, तरबूज़, केला आदि दे रही हैं, तो उन्हें छीलकर, बीज निकालकर और स्लाइस में काटकर दें । 
फल जैसे तरबूज, ककड़ी, खरबूजा आदि को बड़े स्लाइसेस में काटकर इन पर टूथपिक लगा दें । इससे बच्चों को इन्हें खाने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी ।

(6) कुछ पहले से कटे फलों का सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है । बहुत ज्यादा देर पहले कटे फलों को टिफिन में देने पर बच्चों के पेट में दर्द भी हो सकता है । ऐसे फलों को टिफिन में न रखें।

(7 ) कुछ बच्चे खाने में अधिक समय लगाते हैं. इसलिए खाना टेस्टी, सिंपल व खाने में आसान होना चाहिए ।

(8) कई बार खाना टिफिन में इस तरह से पैक किया हुआ होता है कि बच्चे टिफिन खोल नहीं पाते हैं । इसलिए टिफिन में लंच इस तरह से पैक करें कि बच्चे आसानी से खोल व खा सकें । टिफिन ख़रीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि टिफिन ऐसा हो, जिसे बच्चे आसानी से खोल व बंद कर सकें ।

(9) सैंडविचेज़, रोल्स और परांठा को काटकर दें, ताकि बच्चे आसानी से खा सकें ।

(10) टिफिन में आप अलग-अलग तरह की ब्रेड दे सकते हैं  । जैसे ब्राउन ब्रेड, व्हाइट ब्रेड, मल्टीग्रेन ब्रेड, गार्लिक ब्रेड आदि । इन्हें इंटरेस्टिंग बनाने के लिए जैम और मेयोनीज से उनके पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर भी बना सकती हैं । ब्रेड से आप कई अलग-अलग चीजें जैसे वेजिटेबल सैंडविच, पनीर सैंडविच, ब्रेड टोस्ट, ब्रेड पोहा, ब्रेड उत्तपम, आलू सैंडविच बनाकर भी टिफिन में पैक कर सकती हैं।

(11) खाने के साथ ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, पिस्ता ,किशमिश और बादाम भी रख सकते है ।

अन्त में सबसे महत्वपूर्ण बात , जिस बॉक्स में हम अपना हेल्दी खाना पैक करते हैं , उस बॉक्स का हेल्दी होना भी बहुत जरूरी हैं । कोशिश करे कि लंच बाक्स स्टील य़ा ग्लास का ही हो । टिफिन की क्वालिटी और सफाई का जरूर ध्यान रखें, तभी आप अपने बच्चे के लिए हेल्थी और टेस्टी टिफिन पैक कर पाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking