lecture on good touch bad touch for kids in hindi


    GOOD TOUCH BAD TOUCH

प्यारे बच्चो ,


अगर  तुम्हे कोई  गलत  तरीके से छूए  य़ा इस  तरह  का  बर्ताव  करे  की तुमहे अच्छा  ना लगे  ,तो वह वयक्ति  ठीक नहीं है |अपराधी करीबी रिश्तेदार हो सकते हैं, आपके स्कूल में कोई भी व्यक्ति हो सकता हैं, या आस पडोस के लोग भी हो सकतें है । यहां तक ​​कि दुर्व्यवहार करने वाला आदमी पुरुष या महिला भी हो सकते है। वो आपको  न  केवल  मानसिक  बल्की  शारीरिक  हानि  भी  पहूँचा  सकता  है।

 इस  परिस्थिती  मे  आपको  क्या  करना  है ?

(1) अपने आप को किस्मत  के  भारोसे  छोड़  देंगे कि   या

                 या
(2) आप  अपने लिए  खुद  लडेंगे ?

जी हाँ  ,
आपको  खुद  हिम्मत  करनी  होगी ताकि भाविष्य में  पछताना  ना पडे  कि इसे रोका  जा  सकता  था  |ये सब  रोकने  के लिए आपको सही समय पर सही कदम  उठाना पड़ेगा |जब  भी  ऐसी  परिस्थिती  हो , तो  तीन  बाते  याद रखना :
(1) NO
(2) GO
(3) TELL

NO - मतलब मना  करना  है |  उस  व्याक्ति  को तुरंत  मना करो |रोको  और ना  कहो |ये तुम्हारा शरीर है और तुम्हे  ना  बोलने  का  हक़  है |

GO -मतलब भागो  और  उस जगह  से  दूर  किसी  सुरक्षित  जगह  चले जाओ जहां और भी लोग  हो |

TELL- मतलब  जिस  बड़े  व्याक्ति  पर  तुम्हे  भारोसा  हो , उसे  ये  बात  ज़रूर बताओ  |जैसे - मम्मी ,पापा , दादा , दादी  य़ा टीचर |

तुम्हे childline number के  बारे  मे  भी  पता  होना  चाहिये  | अगर  कोई आपको  असुरक्षित  तरीके  से  छूता  है  ,तो  1098 पर  डायल करे |Child line 24 घंटे चलने  वाली  मुफ्त , emergency राष्ट्रीय  फ़ोन  सेवा  है |ऐसा  करने  पर  कोई भारोसे  वाला  व्यक्ति  आयेगा  और  आपकी  मदद  करेगा  |आपको  इंतजार नही  करना है कि आपके साथ कुछ  गलत  हो  तभी  फ़ोन  करे  | यदि  आपको  किसी  पर  शक  है  किसी  के  सम्पर्क  मे असुरक्षा  महसूस होती हैं तो आप  फ़ोन कर  सकते  हैं  |
बच्चो  , हमेशा  याद  रखो  कि   ये  तुम्हारी  गलती नहीं है कि तुम्हे किसी  ने  गलत  तरिके से  छुआ | ये उसकी  गलती  है  जिसने  ऐसा  किया  |

बच्चो, आप को अपना नाम, माता – पिता का नाम, घर का पता और एक या दो फोन नंबर जरुर याद होना  चाहिए |
जिन्हें आप  नहीं जानते – पहचानते उनके साथ कही भी ना जाएँ और न ही उनकी कोई दी हुई चीजे ले |
अगर आप सही हो तो किसी से डरने की जरुरत नहीं है | अगर आप से कोई बोलता है कि यह हमारे बीच का सीक्रेट है यह बात अपने मम्मी पापा को नहीं बताना तो  ऐसी बात मम्मी पापा को  जरुर बताना क्योंकि मम्मा पापा आपसे बहुत प्यार करते है और इसलिए आप उनसे  हर सीक्रेट शेयर कर सकते हो |
अगर किसी की गोद में जाना अच्छा नहीं लगता तो साफ़ – साफ़ मना कर दें |
यदि कोई अनजान  कहे कि आपके मम्मी – पापा आपको बुला रहे है तो भी उसके साथ नहीं जाना |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge