गुड टच बैड टच | बच्चों को बताएं हर स्पर्श का मतलब, ताकि यौन शोषण का शिकार न होने पाएं
बच्चों को हर स्पर्श का मतलब बताएं , ताकि वे यौन शोषण का शिकार न होने पाएं अकसर जब बच्चे लंच नहीं खाते है तो , पैरेंट्स फिक्रमंद होते है और रोज पूंछते भी है कि आज लंच खाया कि नहीं । लेकिन अब उनसे यह भी पूंछना भी जरुरी हो गया है कि बस ड्राईवर ने तुम्हें कुछ कहा तो नहीं । जब टॉयलेट जाते हो तो वहाँ तुम्हारें साथ कौन होता है ? स्कूल में कोई परेशान तो नहीं करता ? जिस तरह आप अपने बच्चे को खाना खाने, कपड़े पहनने और अन्य सभी चीजों की अहमियत सिखाती हैं , उसी तरह उन्हें हर स्पर्श का मतलब समझाना भी जरूरी है । ताकि भविष्य में वे कभी किसी के द्वारा यौन शोषण का शिकार न होने पाएं। ये उपाय करने होंगे (1) 2 साल से 5 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में शिक्षित करना चाहिए। (2) बच्चों से खुलकर बात करे । बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार रखे कि वह आप से हर बात शेयर करें । अगर उससे कुछ गलत भी हो जाए , तो वह भी आपको बता दे । अगर कोई बोलता है कि यह हमारे बीच का सीक्रेट है । यह बात अपने मम्मी पापा को नहीं बताना तो , ऐसी बात बच्चे को अपने मम्मी पापा को जरुर बताना चाहिए...