हिंदी कविता मेरा परिचय | POEM - A WORKING HOUSEWIFE
चाहे चले जाये दुनिया के किसी भी कोने में ,
समाज तुला हैं केवल एक ही विचार बोने में ,
कि हर औरत का परिचय केवल दो शब्दों पर निर्भर करता है -
working या housewife??
जवाब के साथ ही सामने वाले का ,
अंदाज बदल जाता है।
एक गृहणी को दुनिया की चाल ढ़ाल से ,
अंजान समझा जाता है।
इस भेद भाव की हद पार ,
तब हो जाती हैं ,
जब कोई पूछता है कि एक गृहणी अपना ,
time pass कैसे कर पाती है ?
इस सवाल का सामना मैने भी किया है ,
अक्सर in my life ।
जवाब में हर बार सर उठा कर कहती हू -
I AM A WORKING HOUSEWIFE.
-Chetna Malik
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें