संदेश

संपादकीय January 2025

चित्र
  मै श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ। नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है। यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , होम मेकिंग , फैशन , रोजगार आदि पर सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। इस महीने की विंटर स्पेशल अंक में पाठकों को  सर्दियों में ग्रिल पार्टी ऑर्गनाइज़  करने के ऐसे स्मार्ट तरीके बताए गए हैं , जो बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत । हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो इन सर्दियों में रखेंगे आपकी त्वचा का ख़याल ।पाठकों के साथ कुछ ऐसी सावधानियां साझा की है जो दिल के खतरे को ताल सकती है। ऊनी कपड़ो के रेख रखाव का सही तरीका भी इस अंक में बताया गया है।  इस सर्द मौसम में बनाने के लिए कुछ ख़ास रेसिपी भी इस अंक में दी गयी है। इसके साथ साथ कहानी व कविता का आनंद पाठक उठा सकत...

NavChetna Hindi Magzine January 2025

चित्र
  इस अंक में पढ़े :   संपादकीय  Jauary 2025  यहां क्लिक करें  फैशन : खतरे की घंटी है फास्ट फैशन: कपडे रीसायकल कीजिये यहां क्लिक करें  Winter Fashion Tips: सर्दियों में स्टाइलिश लुक देंगे कश्मीरी फिरन  यहां क्लिक करें रसोई से : मलाईदार खीर से भरे पतिशप्ता: बंगाली क्रेप डिलाईट यहां क्लिक करें ओडिशा की प्रसिद् नारियल सूजी काकरा पिठा रेसिपी यहां क्लिक करें झटपट और आसान चना दाल लड्डू रेसिपी यहां क्लिक करें झटपट टमाटर का सूप बनाने की विधि Tomato Soup Premix यहां क्लिक करें छोले मसाला रेसिपी Chole masala recipe यहां क्लिक करें च्वयनप्राश बनाने की विधि यहां क्लिक करें गोंद  क्या  है? गोंद लड्डू कैसे बनाए जाते हैं? यहां क्लिक करें जानकारी के बक्से में  :  जाने ऊनी कपड़ों के रख रखाव का सही तरीका यहां क्लिक करे  सर्दियों में ले बारबेक्यू पार्टी  का मज़ा Host a perfect Barbeque Party यहां क्लिक करें   Newborn Care: सर्दियों में ऐसे करें न्यू बॉर्न बेेबी की देखभाल यहां क्लिक करें सावधानियां जो बचाती हैं दिल को खतरे से यहां क्लिक करे...

ओडिशा की प्रसिद् नारियल सूजी काकरा पिठा | Suji Kakara Pitha | Semolina Kakara Pitha

चित्र
  यहाँ श्रीमती प्रतिमा जी द्वारा सूजी काकोरा  बनाने  की  रेसिपी दी जा रही है।  सूजी काकोरा ओडिशा की एक प्रसिद्ध मिठाई है, जो खासतौर पर त्योहारों में बनाई जाती है। इसे बनाने की विधि इस प्रकार है: सूजी काकोरा बनाने की सामग्री: नारियल पावडर-1 कप  सूजी-1 कप  गुड -स्वाद अनुसार इलायची पाउडर-1/4 चम्मच  ड्राई फ्रूट्स कूटे हुए -स्वादानुसार  पानी-2 कप  (आवश्यकतानुसार) तलने के लिए तेल या घी सूजी काकोरा बनाने की विधि : सबसे पहले, एक बर्तन में नारियल पावडर को हल्का सा सेंक लें ताकि वह पक जाए। अब इसमें इलायची पाउडर ,  गुड़  और पानी डालकर अच्छे से गर्म करके मिला लेंगे । थोड़ा-थोड़ा सूजी डालकर नरम आटे की तरह गूंथ लेंगे । अब आटे को छोटे-छोटे गोले बना लें और उन्हें उंगली से दबाकर थोड़ा सा  गढ़ा करके उसमें ड्राई फ्रूट्स भरेंगे और थोड़ा चपटा करके सारे बॉल बना लेंगे । इन चपटे गोलों को गरम तेल या घी में मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें। काकोरे तैयार हैं। गर्मागर्म काकोरों का आनंद लीजिये !

कविता-धरती का स्वर्ग कश्मीर

चित्र
 क्या खूब है ये पंक्तियाँ ‘गर फिरदौस बर रुए ज़मीं अस्त; हमीं अस्तो, हमीं अस्तो, हमीं अस्त’ पर्वतों की गोद में ये हसीन घाटियाँ , बर्फ का मुकुट और गगनचुम्बी डालियाँ । फूलों की बहार ख्वाबों का मंजर,   जन्नत की छांव और ये कश्मीर शहर । चश्मे शाही की जलधार , जैसे मन में बजाए सितार । झील के किनारे नावों की हलचल, जिसे देख मन जाए मचल-मचल । हर मोड़ पर बसी एक कहानी पुरानी, कश्मीर की सुंदरता में है मनमानी । बर्फ से ढकी मखमल सी घाटियाँ, बर्फीली चाँदनी ओढ़े ये वादियाँ । इस शहर की है एक अलौकिक छवि, बस जाए जैसे जीवन की गति । आंखों में चमक और मन में मुस्कान, पत्थरों से सजे यहाँ पुराने भवन महान । कश्मीर की रंगीनी और  कहवे की प्याली, हर फूल खिले यहां और मौसम है निराली । नीले आसमान में चाँद और तारे मुस्काते, धरती का स्वर्ग यहां हर गुल खिलखिलाते । कल-कल बहती नदी जैसे स्वप्नों का सिलसिला ,  यहाँ सूरज की किरणें बिखेरे अपना ही जलजला  हर दिल सजाए चाहत की साज, यहां की खूबसूरती में है एक राज । यह धरती का स्वर्ग प्रेम का संदेश , यहां पर जीवन है बहुत ही विशेष । -श्रीमती श्वेता सिंह

सावधानियां जो बचाती हैं दिल को खतरे से|सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे बचें?ठंड में दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल?

चित्र
              देशभर में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसके चलते कई शारीरिक व मानसिक समस्याएं भी सामने आ रही हैं। एक अध्ययन के अनुसार सर्दियों में हार्ट अटैक की आशंका 53% तक ज्यादा होती है, इसलिए दिल का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।    श्रीमती प्रियंका चौधरी के अनुसार ये है रोजमर्रा के जीवन की पांच सावधानियां, जो आपके दिल को खतरे से बचा सकती हैं।    1. ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो गरम पानी पहले पैरों पर डालें, स्ट्रोक का खतरा घटेगा।  सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना और उसकी शुरुआत सिर से करना खतरनाक हो सकता है। इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। दरअसल ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानी सिर से पैर की तरफ होता है। अगर सीधे सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिर ठंडा होने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा रहता है। इसलिए दिमाग और शरीर का तापमान बैलेंस रखने के लिए नहाने का तरीका बदलना चाहिए। ये करें:   पानी डालने की शुरुआत पैरों, पीठ या हा...

Newborn Care: सर्दियों में ऐसे करें न्यू बॉर्न बेेबी की देखभाल

चित्र
सर्दियों में नवजात शिशु की देखभाल के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है ताकि आपके बच्चे को गर्म, आरामदायक और स्वस्थ रखा जा सके।  श्रीमती माया के अनुसार सर्दियों में नवजात बच्चों की देखभाल करने के कुछ सुझाव इस प्रकार हैं:  1. छोटे बच्चों के स्नान के लिए बहुत अधिक गरम पानी का इस्तेमाल न करें। पहले  हल्के गीले कपडे से शरीर को साफ करें और धीरे- धीरे गुनगुना पानी डालकर स्नान कराएं ।  2. नहलाने के बाद शरीर को मुलायम तौलिये से धीरे-धीरे साफ करें।धयान रखें कि गर्दन, कान और पैरों केबीच अच्छे से सफाई हो ।  3.ये ध्यान देना चाहियें कि बच्चों के लिए विशेष रूप से बनाए गए साबुन और शैम्पू का ही इथतेमाल किया जाए । 4. नवजात शिशु के जन्म केबाद के पहले 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध पिलायें क्योँकि इसमें सभी पोषक तत्व और एंटीबॉडीज होते है।   5. अगर स्तनपान संभव नहीं है तो डॉक्टर की सलाह लेकर बच्चे को अच्छा वाला फार्मूला दधू दें ।  6. जब बच्चे की आयु 6 महीने से ऊपर हो जाए तो उसे ठोस आहार जैसे दलिया , खिचड़ी , दाल का पानी , फल आदि देना शुरू करें ।  7. नवजात शिशु...