मलाई कोफ्ता विथ हेल्थी ट्विस्ट | मलाई कोफ्ता रेसिपी | Malai-kofta- Recipe
मलाई कोफ्ता का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी रिच डिश है जिसमें आलू और पनीर से कोफ्ते बनाएं जाते हैं। कोफ्ते तैयार करने के बाद इन्हें टमाटर और मसालों से बनाई गई ग्रेवी में पकाया जाता है। क्या आप जानते हैं कि मलाई कोफ्ता बनाते समय आप आलू के जगह लौकी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ? तो चलिए आज बनाते हैं मलाई कोफ्ता विद हेल्दी ट्विस्ट । इस स्वादिष्ट डिश को आप रोटी या चावल के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। मलाई कोफ्ता की सामग्री : 1 कटोरी लौकी ( कद्दूकस की हुई ) 200 ग्राम पनीर 2 चम्मच मैदा 1 टेबल स्पून हरा धनिया 2 प्याज़( बारीक टुकड़ों में कटा हुआ ) 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टमाटर ( बारीक कटी हुए ) 100 ग्राम मलाई या क्रीम 8 से 10 काजू 2 चम्मच मगज 2 चम्मच खसखस 1/2 टी स्पून हल्दी 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 1/2 टी स्पून सब्जी मसाला 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर 1/2 टेबल स्पून कसूरी मेथी 2 बड़ी इलायची 4 से 5 लॉन्ग 5 से 6 हरी इलायची 10 से 15 काली मिर्च 1 तेजपत्ता स्वा...