मलाई कोफ्ता विथ हेल्थी ट्विस्ट | मलाई कोफ्ता रेसिपी | Malai-kofta- Recipe
मलाई कोफ्ता का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी रिच डिश है जिसमें आलू और पनीर से कोफ्ते बनाएं जाते हैं। कोफ्ते तैयार करने के बाद इन्हें टमाटर और मसालों से बनाई गई ग्रेवी में पकाया जाता है।
क्या आप जानते हैं कि मलाई कोफ्ता बनाते समय आप आलू के जगह लौकी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ?
तो चलिए आज बनाते हैं मलाई कोफ्ता विद हेल्दी ट्विस्ट । इस स्वादिष्ट डिश को आप रोटी या चावल के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।
मलाई कोफ्ता की सामग्री :
1 कटोरी लौकी ( कद्दूकस की हुई )
200 ग्राम पनीर
2 चम्मच मैदा
1 टेबल स्पून हरा धनिया
2 प्याज़( बारीक टुकड़ों में कटा हुआ )
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
2 टमाटर ( बारीक कटी हुए )
100 ग्राम मलाई या क्रीम
8 से 10 काजू
2 चम्मच मगज
2 चम्मच खसखस
1/2 टी स्पून हल्दी
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून सब्जी मसाला
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर
1/2 टेबल स्पून कसूरी मेथी
2 बड़ी इलायची
4 से 5 लॉन्ग
5 से 6 हरी इलायची
10 से 15 काली मिर्च
1 तेजपत्ता
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून चीनी
मलाई कोफ्ता बनाने की विधि :
कोफ्ता बनाने के लिए :
1. सबसे पहले लौकी और पनीर को कद्दूकस कर लें ।
2. अब लौकी , पनीर और मैदा को अच्छे से मैश कर लें। ध्यान रहे कि मिक्सचर न तो ज़्यादा मुलायम होना चाहिए और न ही ज़्यादा सख्त होना चाहिए।
3. इस मिश्रण में नमक , धनिया पाउडर , कसूरी मेथी , इलायची पाउडर , सब्जी मसाला , अदरक लहसुन पेस्ट और थोड़ी सी मलाई फैट कर मिला ले ।
4 . अब हल्के हाथों से इस मिश्रण की बॉल्स बना ले।
5. एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और सभी कोफ्तों को फ्राई कर लें।
ग्रेवी बनाने की विधि :
1. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें । उसमें जीरा और दूसरे सभी खड़े मसाले मिला दे । मसालों के भूनने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज डालकर भून ले । इसके बाद टमाटर और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
2. भुने हुए प्याज , टमाटर और अदरक लहसुन को ठंडा करके पीस लें ।
3. एक दूसरे पैन में खसखस , मगज और काजू को आधा कप पानी में उबालकर ठंडा कर लें । ठंडा होने पर इसका भी पेस्ट तैयार कर लें ।
4. प्याज़, अदरक-लहसुन और टमाटर के पीसे हुए मिश्रण को कढ़ाई में डालें । फिर इसमें काजू का पेस्ट डालें। कसूरी मेथी के अलावा सभी सूखे मसाले डालें और मिक्सचर को किनारे से चिकनाई छोड़ने तक भूनें।
5.फिर इसमें आधा कप पानी डालें। जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए, तो इसमें क्रीम या मलाई, एक बड़ा चम्मच चीनी और कसूरी मेथी डालें।
6.ग्रेवी को हल्की आंच पर करके छोड़ दें। जब किनारे से चिकनाई छुटने लगे, तो इसमें फ्राई किए कोफ्ते डालें।
हरे धनिए और क्रीम से सजा कर रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें