साबूदाना खिचड़ी | Sago Khichdi | Sabudana Khichdi Recipe
नवरात्री की चौथी रेसिपी :
व्रत के अवसर पर साबूदाना खिचड़ी सबसे अधिक पसंद की जाती है। साबूदाना की खिचड़ी बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही टेस्टी भी है। सिर्फ व्रत में ही नहीं, इसे कभी भी हल्के -फुल्के नाश्ते के रूप में बना सकते हैं.
साबूदाना खिचड़ी की फराली रेसिपी:
यहां प्रस्तुत साबूदाना खिचड़ी की फराली रेसिपी श्रीमती संतोष बलहारा द्वारा दी जा रही है।
सामग्री:
साबूदाना - 1 कटोरी
घी/तेल -1 टेबलस्पून
आलू -1 (उबला व चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
टमाटर -1 ( बारीक कटा हुआ )यदि आप व्रत में टमाटर नहीं कहते तो इसे छोड़ सकते है।
हरी मिर्च - 1
जीरा -1/2 टेबलस्पून
चीनी - 1 चम्मच
काली मिर्च - 7-8 दरदरी कुटी हुई
नींबू - 1
मूंगफली - 1 कटोरी
सेंधा नमक - स्वादानुसार
विधि : -
१. साबूदाने को अच्छी तरह धो लीजिये, और 3 /4 कप पानी डालकर ढककर 6-7 घंटे या रात भर के लिये भिगो कर रख दीजिये। साबूदाने को चम्मच से चला कर अलग अलग कर दीजिये।
२. आधी मूंगफली भून कर , छिलका उतार कर दरदरी पीस लें।
३. एक मिक्सिंग बाउल में साबूदाना ,मूंगफली पाउडर , सेंधा नमक , चीनी और काली मिर्च अच्छी से मिला लें।
४. एक पैन में घी गरम करके, मूंग फली के दाने डाल कर हल्का सा फ्राई कर लीजिये।
५. मूंगफली निकल लें और बचे हुए घी में जीरा डालिये।
६. हरी मिर्च और आलू डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
७. कटे हुए टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक भून लें।
८. इसमें साबूदाना ,मूंगफली , काली मिर्च और सेंधा नमक के मिक्सचर को डालकर धीमी आंच पर 1 मिनट तक पकाएं।
९. फ्राई की हुए मूंगफली डाल कर अच्छी तरह चला दीजिये। फिर से खिचड़ी को ढककर साबूदाने के ट्रान्सपेरेन्ट होने तक पका लीजिये। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि गुठलियां न बनें।
१०. आंच से उतारकर खिचड़ी में थोड़ा सा हरा धनियां और नीबू का रस डालकर मिला दीजिये।
साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है। गरमा - गरम साबूदाने की खिचड़ी का आनंद लीजिये।
ये भी पढ़ें :
(1) पनीरी पेठा CLICK HERE
(2) समां के चावल और साबूदाना से बना खास भरवां चीलाCLICK HERE
(3 ) लौकी की खीर | Lauki ki KheerCLICK HERE
अति उत्तम
जवाब देंहटाएं