बैंगन के फायदे और नुकसान |बैंगन भरता रेसिपी | बैंगन का भरता
कई बार आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि बैंगन "बे-गुण " होता है पर अपने भोजन में बैंगन को शामिल करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है । आईये जाने कैसे- बैंगन के फायदे : 1. बैंगन में अत्यधिक मात्रा में क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो कि मजबूत एंटीऑक्सीडेंट एजेंट के रूप में काम करता है। बैंगन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान और तनाव से भी आपको बचाते हैं। 2. बैंगन में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता, बल्कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होने के कारण बैंगन हार्ट के लिए भी अच्छा होता है 3. साथ ही यह ब्लड प्रेशर व डायबिटीज में फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 4. बैंगन में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसकी कम मात्रा लेने पर भी पेट जल्दी भर जाता है और आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं। 5. बैंगन में विटामिन ए, सी, ई, बी-2, बी-6 के साथ-साथ आयरन और जिंक मौजूद होते हैं जो प्रतिरोधक क्षम...