गोंद क्या है?| विभिन्न प्रकार की गोंद |गोंद खाने के फायदे | गोंद लड्डू कैसे बनाए जाते हैं?
गोंद क्या है?
पेड़ के तने जब रस निकलने लगता है और ये सूख जाता है तो गोंद बन जाता है. सूखने पर ये भूरा रंग का और काफी कड़ा हो जाता है. यह पौष्टिक होता है। उसमें उस पेड़ के ही औषधीय गुण भी होते हैं। आप जिस पेड़ का गोंद खाएंगे उसके औषधीय गुण भी गोंद में आते हैं. दवाओं की बाइंडिंग में भी गोंद मदद करता है.
विभिन्न प्रकार की गोंद-
कीकर या बबूल का गोंद- ज्यादातर लोग बबूल का गोंद ही इस्तेमाल करते हैं. ये बहुत पौष्टिक होता है.
नीम का गोंद- अगर आप नीम के गोंद का सेवन करते हैं तो इससे खून की गति बढ़ती है और स्फूर्ति आती है. इसे ईस्ट इंडिया गम भी कहते हैं। इसमें भी नीम के औषधीय गुण होते हैं।
पलाश का गोंद- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए पलाश के गोंद का उपयोग किया जाता है. पलाश के 1 से 3 ग्राम गोंद को मिश्री वाले दूध या आंवले के रस के साथ खाने से बल और वीर्य की वृद्धि होती है
आम की गोंद - गोंद को गरम करके फोड़ों पर लगाने से पीक पककर बह जाती है और घाव आसानी से भर जाता है।आम को गोंद को नींबू के रस में मिलाकर चर्म रोग पर लेप किया जाता है।
हींग गोंद - हिंग भी एक गोंद है जो फेरूला कुल(अम्बेलीफेरी, दूसरा नाम एपिपसी) के तीन पौधों की जड़ों से निकलने वाला यह सुगंधित गोंद रेजिननुमा होता है।
गोंद खाने के फायदे-
1- जो लोग सुबह गोंद और आटे से बने लड्डू खाकर दूध पीते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
2- गोंद से बनी चीजें खाने से हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है और मांसपेशियां मजबूज बनती हैं.
3- बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को गोंद के लड्डू खिलाए जाते हैं. इससे दूध ज्यादा बनता है.
4- प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गोंद फायदेमंद माना जाता है. इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है.
5- गोंद खाने से शरीर में ताकत आती है और सर्दियों में गर्माहट लाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है.इस प्रयोग को करने से सर्दी,खांसी, जुकाम और बुखार की परेशानी से निजात मिलती है।
6- इसके अलावा इसका सेवन पेट इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है।
गोंद का सेवन कैसे करें ?
आप गोंद को आटे की पंजीरी में मिलाकर खा सकते हैं.
नारियल का पाउडर, सूखे खजूर, खसखस के दाने, बादाम और गोंद को घी में भूनकर लड्डू बना सकते हैं.
ठंड में आप गोंद से चिक्की भी बना सकते हैं. ये चिक्की भी सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है.
आप आटे वाले लड्डू या किसी दूसरे लड्डू में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
टेस्टी गोंद लड्डू कैसे बनाए जाते हैं?
सामग्री -
गोंद - 250 gm
घी - 1.5 kg
गेहूं का आटा- 1 kg
चीनी पाउडर - 1.5 kg
बादाम -100gmमगज-100 gmगोले-2ताल मखाना-250gmइलायची पाउडर -1चम्मच
विधि -
1. चौड़े नॉन-स्टिक पैन में गरम करें और इसमें आटा डालकर भूनें।भूनते वक्त आंच धीमी रखें और बीच-बीच में चलाते रहें। भुन जाने पर ठंडा होने के लिए रख दें।
2. डीप-फ्राई करने के लिए नॉन-स्टिक कढ़ाई में घी गरम करें और गोंद को तब तक डीप फ्राई करें जब तक ये फूल न जाए। इसे भी निकालकर रख लें।थोड़ा ठंडा होने के बाद गोंद को कूट लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
3. बादाम और मगज नॉन-स्टिक पैन में डालकर भूनें।
4. घी गरम करें और ताल मखाना को तब तक डीप फ्राई करें जब तक ये फूल न जाए। इसे भी निकालकर रख लें।
5. मगज ,गोले ,बादाम और ताल मखाना कूट लें या फिर मिक्सी में दरदरा पीस लें.
6. अब चीनी पाउडर, फ्राई की हुई गोंद, इलायची पाउडर ,बादाम , मगज ,गोले और बचा हुआ घी और भुना हुआ आटा एक गहरे बर्तन में अच्छी तरह मिलाएं।
7. मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिश्रण के लड्डू बांधना शुरू करें. एक-एक कर सारे मिश्रण के लड्डू बना लें. इस तरह आपके टेस्टी और हेल्दी गोंद के लड्डू तैयार हो चुके है
ऐसी और स्वादिष्ट रेसिपी
MORE SUCH RECIPES :
https://youtu.be/b84VXPGj-TM
Very nice blog
जवाब देंहटाएंThank you so much
हटाएं