संदेश

फ़रवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नवचेतना हिंदी मैगजीन फरवरी 2023

चित्र
    Cover page February 2023 संपादक की कलम से :  मैं, श्रीमती चेतना मालिक ,नवचेतना टीम की ओर से सभी पाठकों का अभिनन्दन करती हूँ। नवचेतना एक डिजिटल हिंदी मैगज़ीन है जिसका उद्देशय इक्कीसवीं सदी की आधुनिक नारी को और अधिक सजग , सुयोग्य व स्वालंभी बनाना है। यह हर गृहणी व कामकाजी महिला के मन का आईना है। इस मैगज़ीन में विभिन्न विषयों जैसे कुकिंग , हेल्थ , लाइफस्टाइल , होम मेकिंग , फैशन , रोजगार आदि पर सरल भाषा में जानकारी देने की कोशिश की गयी है। इसके साथ साथ कहानियों ,कविताओं व गेम्स के द्वारा पाठकों के मनोरंजन का ख्याल भी रखा गया है। इस महीने की पेरेंटिंग स्पेशल में पाठकों को कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं , जिनकी मदद से आप बच्चे को हर दिन कुछ ना कुछ अलग और टेस्टी खाना टिफिन में दे पाएंगी । बच्चे भी उन्हें शौक से खाएंगे और आपकी तारीफ भी करेंगे।  इस अंक में हम जानेंगे कि 2 साल से 5 वर्ष की उम्र के बीच बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बारे में शिक्षित ज़रूर करना चाहिए। इस साल रंगों का पर्व होली भी बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान पड़ रहा है। जाहिर है ऐसे में स्टूडेंट्स खुद को हो...

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking

चित्र
  जिंदगी की जद्दोजहद में , फिर कोई उलझा सा है । केकड़े के पंजों में फिर एक , हौसला जकड़ा सा है । एक सिगरेट से निकलता हुआ धुआं, फिर पूरे परिवार को राख कर गया । ये बेरहम नशा एक बार फिर , अपनों की ही जिंदगी ख़ाक कर गया । एहसास ही नहीं था कि यह रोग नहीं महामारी है । आज पाया कि मौत अब  जिंदगी पर भारी है। सोचता है कि कैसे अतीत में जा कर, नशे से नाता तोड़ दूं । आज मैं अपने बच्चों के सभी , टूटे सपनों को वापस जोड़ दूं । धुएं के कश में क्यों मैंने, बच्चों का भविष्य उड़ाया । क्यों नहीं वह पल मैंने , अपने अपनों के साथ बिताया । पेट में है भूख , है हाथ में रोटी, पर आज मुंह नहीं है चबाने के लिए । दिन रात सोचता रहता है तरीके, मौत को दूर भगाने के लिए । परिवार के साथ से जिंदगी की उम्मीद तो बढ़ रही है, एक बस एक और कोशिश  कहते-कहते छोटी सी चींटी पहाड़ चढ़ रही है । पर ऐसी बेरहम है ये बीमारी मेरे दोस्तों , कि आज मौत जिंदगी पर भारी पड़ रही है।  जिंदगी दिन पर दिन, और बेरहम होती जाएगी । मौत ही इस दर्द से अब , इसको मुक्ति दिलाएगी । कमजोर हो गया है , आजकल कम खाता- पीता है  ।  पर मौत ...

Instant Tomato Soup | झटपट टमाटर का सूप बनाने की विधि | tomato soup premix|

चित्र
सर्दियां चल रहीं हैं और बच्चों की परीक्षाएं भी शुरू होने वाली है। पढ़ाई करते हुए बच्चों को बार-बार कुछ खाने का मन करता है। ऐसे में यदि गरमा गरम टमाटर का सूप मिल जाए तो , क्या कहने ? टमाटर का सूप ( tomato soup ) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। यदि घर पर टोमेटो सूप का प्रीमिक्स रखा हो तो , आप बिना आलस फटाफट बच्चों के लिए टमाटर सूप तैयार कर पाएंगी।  तो क्यों ना , आज बच्चों और बड़ों की छोटी-छोटी भूख के लिए बढ़िया टमाटर सूप प्रीमिक्स बनाया जाए । ये एक ऐसी झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे कोई भी बना सकता है। जो महिलाएं घर या ऑफिस के कामो में बहुत व्यस्त रहती हैं या हॉस्टल में रहने वाले छात्रों , आदि के लिए एक बहुत अच्छी रेसिपी है। यहां तक कि जब आप सफर कर रहे हों, तब भी आप इस प्रीमिक्स को अपने साथ ले जा सकते हैं। आप इस इंस्टेंट टोमेटो सूप को सिर्फ 2 मिनट में कहीं भी तैयार कर सकती हैं। अब बार-बार टमाटरों को धोने, काटने , उबालने या छानने की जरूरत नहीं है । यह सेहत से भरपूर है और इसका स्वाद बिलकुल फ्रेश टमाटरों से बने हुए सूप जैसा है।  आप प्रीमिक्स बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं...