समां के चावल और साबूदाना से बना खास भरवां चीला | vrat recipe

नवरात्री का दूसरा  दिन :

यहां प्रस्तुत समां के चावल और साबूदाना से बना खास भरवां चीला की रेसिपी श्रीमती संतष बल्हारा द्वारा दी गयी है। 


फलाहारी भरवां  चीला  बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

समा के चावल- 1 कप 

साबूदाना- 1 /3 कप 

सफ़ेद तिल - 1 चम्मच 

दही - 1 कटोरी 

पानी - 1 कटोरी 

जीरा- ½ छोटी चम्मच

धनिया ( दरदरा कुटा हुआ ) -½ छोटी चम्मच

हरी मिर्च- 3  (बारीक कटी हुई)

अदरक - 1 इंच टुकड़ा 

 काली मिर्च पाउडर -1 /4 चम्मच 

हरा धनिया - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ 

तेल- 3 से 4 टेबल स्पून

सेन्धा नमक- 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

जीरा- ½ छोटी चम्मच

भरावन के लिए :

आलू - 3 बड़े 

विधि - 


१. समा के चावल और साबूदाने को ग्राइंडर जार में दाल कर अच्छे से महीन पीस लें। 

२.  समा के चावल और साबूदाने के पाउडर को मिक्सिंग बाउल में डालें। इसमें 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट ,नमक , काली मिर्च पाउडर , हरा धनिया  मिलाएं। 

३. इस में दही और पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं।  बैटर को एकदम चम्मच से गिराने वाली कनिस्टेन्सी का कर लीजिए। 

४. इस मिश्रण को ढक कर कुछ देर फूलने के लिए  रख दे।  

५. एक छोटी कढ़ाई में 1/2 टेबल स्पून घी गरम करें। 

६. धीमी आंच पर, 1.5 टीस्पून जीरा और कुटा धनिया  डालें और उन्हें फूटने दें और उनका रंग बदलें।

७. इसमें उबले हुए आलू हाथ से मैश कर के मिलाएं। 

८.  स्वादानुसार सेंधा नमक डाल दें। फिर 1 या 2 हरी मिर्च, कटी हुई डालें। एक मिनट के लिए भूनें।

९. भरावन तैयार है।  इसे ठंडा होने दे। 

१०. अब नॉन स्टिक पैन गरम कीजिए। इस पर थोड़ा सा घी  डालकर सभी तरफ फैला लीजिए और गैस धीमी कर दीजिए ताकि पैन  थोड़ा सा ठंडा हो जाए।

११. थोड़ा सा जीरा और तिल घी में सेंक कर फैला लें। 

१२.  हल्के गरम पैन पर 2 से 3 टेबल स्पून बैटर डालकर चीले को चमच़े से गोल-गोल घुमाते हुए फैला दीजिए। 

१३.इसके ऊपर आलू के भरावन की एक परत लगा दें। आलू के ऊपर  बैटर डालकर , सब तरफ चमचे से एक जैसा कर दीजिए।

१४. नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने पर चीले को पलट दीजिए और दूसरी तरफ से हल्की चित्ती आने तक चमचे से दबा-दबाकर सेक लीजिए। 

१५. जैसे ही चीला दूसरी ओर से भी सिक जाए, इसे पैन से उतारकर प्लेट में रख लीजिए। 

व्रत के करारे-करारे भरवां चीले बनकर तैयार हैं। इन्हें गरमागरम टमाटर या मूंगफली की व्रत की चटनी के साथ परोसिए, सभी को बहुत पसंद आएंगे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

नवचेतना होली उत्सव | Holi challenge

ये बेरहम धुआं | hindi poem on side effects of smoking