क्या आपके दांत में दर्द है ? Maxx Dental and Health Clinic मैक्स डेंटल एंड हेल्थ क्लिनिक के डा. नितीश सिंह बताते है कि दांतों में दर्द कई सारे कारणों से हो सकता है: १. दांत की सड़न - दांतों का दर्द कई बार दांतों की सड़न की वजह से भी हो सकता है।कुछ लोगों के दांत बहुत पीले नजर आते हैं। मसूड़ों से ब्रश करते ही खून निकलने लगता है और मसूड़ों में अक्सर सूजन, दर्द रहता है।ये सभी अनहेल्दी ओरल हेल्थ के लक्षण हैं। कई बार सांसों से दुर्गंध भी बहुत आती है, जो आपको भीड़ में शर्मिंदा कर सकती है। ऐसे में बेहद जरूरी है ओरल हाइजीन का ख्याल रखना। २. दांत में चोट - यदि किसी व्यक्ति के दांतों पर चोट लग जाती है, तो इसकी वजह से उसके दांतों में दर्द हो सकता है।इस दांत की चोट का इलाज तुरंत कराना चाहिए। ३. दांतों को पिसना- कुछ लोग सोते या जागते हुए भी अपने दांतों को पिसते रहते है। इसकी वजह से उनके दांत कमजोर हो जाते हैं और दर्द हो सकता है ४. दांतों को गलत तरीके से साफ करना- कुछ लोग दांतों की सफाई गलत तरीके स...