Chole masala recipe
यह छोले मसाला पाउडर ( Chole masala recipe) की रेसिपी श्रीमति संतोष बलहरा द्वारा दी जा रही है। हर व्यंजन को ख़ास बनाने के लिए एक ख़ास मसाले की जरूरत होती है। पर कुछ मसाले ऐसे होते हैं, जिन्हें हम कई रेसिपीज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि छोले मसाला । इसका इस्तेमाल आलू की तरीदार सब्जी,अन्य करी और दाल को बनाने में भी होता है। ऐसा क्यों न हो , आखिरकार इसका स्वाद ही इतना अनोखा है । छोले मसाला बनाने की सामग्री : धनिया (Coriander seed)- 30 ग्राम जीरा (Cumin seed)- 30 ग्राम अनारदाना - 20 ग्राम सौंफ( fennel seeds ) - 10 ग्राम अजवाइन -10 ग्राम आमचूर -10 ग्राम सौंठ -10 ग्राम सूखे लहसुन की कलियां -8 से 10 हींग 1/4 -चम्मच काली मिर्च ( black pepper)- 10 ग्राम दालचीनी( cinamon ) - 1 टुकड़ा काला नमक( black salt) - 10 ग्राम ( नमक डालने से मसाला लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं ) बड़ी इलायची( black cardamom) - 2 लौंग (cloves)- 8 से 10 जायफल (Nutmeg)- 1/4 पीस लाल मिर्च (red Chillies)-8 से 10(आवश्यकता अनुसार तीखापन पाने के लिए मि...