घर पर बनाएं गुड़ चूरमा के लड्डू | चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका
त्योहारों पर मेहमानों को अपने हाथों से बनी मिठाई खिलाने का एक अलग ही मजा है। इसलिए आज हम ऐसे लड्डू बनाने जा रहे हैं जिन्हे एक बार बनाकर खाएंगे तो , बाजार के लड्डू भूल जाएंगे । तो आप भी इस आसान रेसिपी से गुड चूरमा लड्डू बनाएं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें । गुड़ चूरमा के लड्डू , गेहूं के आटे में गुड़ और सूखे मेवे को मिलाकर तैयार किये जाते हैं। इस रेसिपी को आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. गुड़ चूरमा के लड्डू रेसिपी : गुड़ चूरमा लड्डू की सामग्री: गेहूं का मोटा आटा – 1 कप गुड़ – 1/2 कप घी ( मोयम के लिए) - 1 /4 कप घी ( तलने के लिए ) - आवश्यकता अनुसार दूध -1 /2 कप पिसी हुई हरी इलायची - 4 से 5 बादाम और काजू की कतरन और किशमिश – 1/4 कप चूरमा के लड्डू बनाने का तरीका : 1 ) एक बड़ा बाउल और गेहूं का आटा लें और इसमें घी डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे दूध डालते हुए आटा गूंथ लें और आटे की लोई/मुट्ठी बना लें। 2 ) इसके बाद एक पैन गरम करें और इसमें घी डालकर गरम करें। घी...