व्रत की नमकीन | Vrat ki Namkeen | vrat special namkeen
व्रत स्पेशल नमकीन बहुत ही हेल्थी और स्वादिष्ट होती है। इसे आप एक बार बनायें और पूरे नवरात्रि में चाय के साथ खाने का आनंद उठाइए।
व्रत स्पेशल नमकीन बनाने की सामग्री :
आलू - 3 बड़े साइज़ के
निम्बू -1
बड़ा साबूदाना - 1 कप
मूंगफली के दाने - 1 कप
बादाम - 50 ग्राम
काजू - 50 ग्राम
मखाने - 50 ग्राम
किशमिश -50 ग्राम
सूखा नारियल -आधा पतले स्लाइस में कटा हुआ
सेंधा नमक - स्वादानुसार
पीसी चीनी -1 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
घी - तलने के लिये
व्रत स्पेशल नमकीन बनाने की विधि :
१ . सबसे पहले आलू को छील ले और मोटे कद्दूकस से उसके लच्छे निकल ले।
२. लच्छो को पानी से 4 -5 बार अच्छे से धो ले ताकि उसका सारा स्टार्च निकल जाये।
३. अब एक बोल में पानी लें और उस में निम्बू का रास निचोड़े। इस निम्बू वाले पानी में आलू के लच्छे कुछ देर भिगो कर रेख दे
४. आलू के लच्छों को चलनी से छान कर एक कपडे पर 15 -20 मिनट के लिए सुखाएं।
५. कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये। तेल जब अच्छा गरम हो जाए तो गरम तेल में आलू के लच्छो को डाल दीजिये सुनहरा होने तक तल लीजिये।
६. अब साबूदाना भी तेल में डालिये और आंच बिलकुल धीमी कर दीजिये, साबूदाने को फूलने दीजिये, बीच बीच में छलनी से चला दीजिये। सारे साबूदाने तल कर निकाल लीजिये।
७. अब बादाम ,किशमिश ,मखाना ,नारियल और मूंगफली के दाने भी बारी - बारी तेल में डालिये और धीमी आंच पर तल कर निकाल लीजिये।
८. अगर आप चाहे तो बादाम ,किशमिश ,मखाना ,नारियल और मूंगफली को पैन में एक चम्मच घी डाल कर भी रोस्ट कर सकते है।
९. सारी भुनी हुई सामग्री को एक बड़े बर्तन में लीजिये और सेंधा नमक ,पीसी चीनी और पिसी हुई काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिला दीजिये।
लीजिये आपकी व्रत की स्वादिष्ट नमकीन तैयार है।ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट डब्बे में भर कर रख दीजिये। यह एक महीने तक ख़राब नहीं होती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें