सिंघाड़े के आटे का हलवा रेसिपी | Singhare ke atte ka halwa Recipe | vrat recipe

नवरात्री के व्रत की पांचवीं रेसिपी 

नवरात्रि में व्रत के दौरान महिलाएं पूजा-अर्चना से लेकर घर के रोजमर्रा के काम पूरे उत्साह के साथ करती हैं। ऐसे में क्यों न एनर्जी देने वाली स्पेशल स्वीट डिश सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाया जाएं। यह हलवा स्वाद में तो बेहतरीन होता ही है, साथ ही व्रत के दौरान एनर्जी की जरूरत को पूरा करता है।इस हलवे को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है।

तो आइए जानते हैं सिंघाड़े के आटे का हलवा रेसिपी। 

सामग्री :

 सिंघाड़े का आटा -1  कटोरी 

 चीनी - 1 कटोरी 

 पानी - 3 कटोरी 

 घी - 3 /4

 इलाइची पाउडर -1 टेबल स्पून

ड्राई फ्रूट्स - मर्जी के अनुसार 

सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाने की वि​धि :

1. एक पैन में घी गर्म करें। इसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर लगातर चलाते हुए भूनें।

2. वहीं दूसरी तरफ एक पैन में पानी और चीनी को आंच पर रख दें।

3. जब आटा पूरी तरह भून जाएगा तो घी छोड़ने लगेगा। अब इसमें तैयार की गई चाशनी  डालें। 

4 . इसमें उबाल आने दें आंच धीमी कर दें और आप हलवे को लगातार चलाते रहें।

5 . जब घी कड़ाही की सतह पर दिखने लगे तो गैस बंद कर दें। 

6 . अब इसमें इलाइची पाउडर मिला लें। 

 हलवा तैयार है।बादाम से गार्निश करके गर्मागर्म हलवा सर्व करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

women entrepreneurship | महिला उद्यमिता

How to create a new blog for beginners

Mera ghar hindi story | हिंदी कहानी मेरा घर