Sabji Masala Powder Recipe in Hindi | सब्जी मसाला बनाने की विधि
सब्ज़ी में पड़े हुए मसालें सब्जी के स्वाद को दो गुना कर देते है। अगर हमारे पास सब्ज़ी मसाला पाउडर अच्छा व खुशबुदार होता है तो फिर हमारी सब्ज़ी भी ज़्यादा टेस्टी बनकर तैयार होती है। आज हम आपको ख़ुशबूदार सब्ज़ी मसाला पाउडर बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप एक बार बनाकर रखें और महीनों तक इस्तेमाल करें। बस जब भी आप कोई सब्ज़ी बनाएं तो उसमे थोडा सा सब्ज़ी मसाला पाउडर डालकर अपनी सब्ज़ी को और ज़्यादा स्वादिष्ट बना सकते है।आपके खाने की ख़ुशबू फिज़ा को महका देगी और सभी का दिल जीत लेंगी ।
सब्जी मसाला बनाने की सामग्री :
धनिया (Coriander sheed)- 100 ग्राम
जीरा (Cumin sheed)- 50 ग्राम
शाह जीरा (Cumin sheed)- 50 ग्राम
सौंफ( fennel seeds ) - 50 ग्राम
पीली सरसों ( yellow mustard) -50 ग्राम
हरी इलाइची( green cardamom) -30 ग्राम
मैथी दाना( fenugreek seeds) -25 ग्राम
काली मिर्च खड़ी (black Pepper)- 25 ग्राम
दालचीनी( cinamon ) - 25 ग्राम
काला नमक( black salt) - 25 ग्राम ( नमक डालने से मसाला लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं )
हल्दी खड़ी (Turmeric )- 25 ग्राम
तेज पत्ता( bay leaves) -15 से 20 ग्राम
बड़ी इलायची( black cardamom) - 20 ग्राम
सोंठ खड़ी (dry Ginger)- 20 ग्राम
लौंग खड़ी (cloves)- 20 ग्राम
चक्र फूल( star anise) -4
जावित्री(mace) - 5 से 6
जायफल (Nutmeg)- 1 पीस
लाल मिर्च खड़ी (red Chillies)-10 से 12
आप इस में खसखस( poppy seeds) भी डाल सकते है। खसखस को धो कर सूखा ले और मसाले के साथ पीस ले।
सब्जी मसाला बनाने की विधि:
१. सबसे पहले जायफल को दरदरा कूट ले।
२. धनिया ,सफ़ेद जीरा , शाह जीरा ,सौंफ ,सरसों दाल चीनी और मैथी को कढ़ाई में डाल कर गैस स्टोव पर धीमी आंच पर चढ़ा दें।
३. जब मसलों से खूशबू आने लगे तो सौंठ ,काला नमक और हल्दी छोड़ कर बाकी मसाले भी डाल दे।
४. मसाला भूनते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि मसालों को हमेशा धीमी गैस पर ही भूने इससे उनकी सुगंध और स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन अगर मसाले ज़्यादा भुन जाएं तो ये कड़वे हो जाते है।
५. इसके बाद कढ़ाई से निकाल कर थाली में तुरंत पलट लें।
६. ठंडा होने पर सभी मसालों को मिक्सी में बारीक पीस लें ।
७. जब आपका सब्जी मसाला पाउडर ठंडा हो जाएं तो फिर इसे एयरटाइट जार में भरकर रख दें।
जब भी आप सब्जी बनाएं तो फिर ज़रूरत अनुसार सब्ज़ी मसाला पाउडर डालकर सब्ज़ी की खुशबू और स्वाद को बढाएं।
Waw chetna kya masala hai,, 👍🏆🏆🎉🎉👏👏👏👌👏
जवाब देंहटाएंThank you so much
हटाएंThanks 😊
जवाब देंहटाएं