41,541 ऊनी टोपियां बुनकर AFWWA ने रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड | AFWWA ने ऊन से बनी रंग-बिरंगी टोपियों के सबसे बड़े प्रदर्शन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर AFWWA यानि वायु सेना पत्नी कल्याण संघ ने शनिवार को 'निटाथॉन' अभियान के तहत 41,541 ऊनी टोपियां बुनकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह कार्यक्रम AFWWA की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था। AFWWA की अध्यक्ष श्रीमती नीता चौधरी ने बताया कि ये टोपियां AFWWA के लगभग 3,000 सदस्यों द्वारा , विशेष अभियान 'निट्टाथॉन' के हिस्से के रूप में , चार टन ऊन का उपयोग करके बुनी गई थीं । ये अभियान 15 जुलाई को शुरू हुआ और 15 अक्टूबर तक चला । टोपियां सर्दियों से पहले जरूरतमंद लोगों को वितरित की जाएंगी । वर्षगांठ मनाते हुए, वर्धमान ऊन से बनी रंग-बिरंगी टोपियों को सभागार परिसर के हरे-भरे लॉन में घास तथा अस्थायी लकड़ी के तख्ते पर प्रदर्शित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। प्रत्येक टोपी में एक नंबर टैग भी लगाया गया। रंग-बिरंगी टोपियों से जमीन पर 'KNITTATHON 2022' और '41,541' बनाने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने सभागार परिसर का दौ...